RRR बनी भारत की सबसे लोकप्रिय फिल्म, Netflix पर 4.5 करोड़ घंटे से ज्यादा समय तक देखी गई

Edited By Anil dev,Updated: 23 Jun, 2022 04:30 PM

national news punjab kesari delhi netflix rrr rajamouli ott platforms

नेटफ्लिक्स ने बृहस्पतिवार को कहा कि एस एस राजामौली की फिल्म ‘आरआरआर'' का हिंदी संस्करण दुनियाभर में इस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर ‘भारत की सबसे लोकप्रिय फिल्म'' बन गया है। मूल रूप से तेलुगू में बनी इस फिल्म का हिंदी संस्करण 20 मई को नेटफ्लिक्स पर आया। इससे...

नेशनल डेस्क: नेटफ्लिक्स ने बृहस्पतिवार को कहा कि एस एस राजामौली की फिल्म ‘आरआरआर' का हिंदी संस्करण दुनियाभर में इस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर ‘भारत की सबसे लोकप्रिय फिल्म' बन गया है। मूल रूप से तेलुगू में बनी इस फिल्म का हिंदी संस्करण 20 मई को नेटफ्लिक्स पर आया। इससे दो महीने पहले सिनेमाघरों में फिल्म रिलीज हुई थी। 

नेटफ्लिक्स के अनुसार ‘आरआरआर' (हिंदी) दुनियाभर में ‘‘4.5 करोड़ घंटे से ज्यादा समय'' देखी गयी। फिल्म की अवधि 3 घंटे 2 मिनट की है। कंपनी ने ट्विटर पर घोषणा की, ‘‘आरआरआर इस समय दुनियाभर में नेटफ्लिक्स पर सबसे लोकप्रिय भारतीय फिल्म है।'' ‘आरआरआर' 2022 की सबसे सफल भारतीय फिल्मों में से एक भी है जिसने दुनियाभर में बॉक्स ऑफिस पर 1,200 करोड़ रुपये से ज्यादा कमाई की है। 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!