रोहिणी शूटआउट: गोगी की हत्या के बाद दिल्ली पुलिस को राजधानी में बड़े गैंगवार की आशंका, सभी जेलों में हाई अलर्ट

Edited By Anil dev,Updated: 25 Sep, 2021 01:40 PM

national news punjab kesari delhi rohini court jitendra gogi

दिल्ली की रोहिणी कोर्ट में शुक्रवार को गैंगस्टर जितेंद्र गोगी की वकीलों के वेश में 2 हमलावरों ने जज के सामने गोलियां मारकर हत्या कर दी।

नेशनल डेस्क: दिल्ली की रोहिणी कोर्ट में शुक्रवार को गैंगस्टर जितेंद्र गोगी की वकीलों के वेश में 2 हमलावरों ने जज के सामने गोलियां मारकर हत्या कर दी। पुलिस की जवाबी गोलीबारी में दोनों हमलावर भी मारे गए। वारदात में कोर्ट में प्रोसिडिंग को देख रही महिला वकील ने जब बचने की कोशिश की तो उसके पैरों में गोलियों के छर्रे भी लग गए।  वारदात के बाद कोर्ट परिसर में जज, वकील और पेशी पर लाए कैदियों में भगदड़ का माहौल बन गया। पुलिस ने तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिये बाबा साहेब अंबेडकर अस्पताल की मोर्चरी में सुरक्षित रखवा दिया है। आज तीनों शवों का डॉक्टरों का एक पैनल पोस्टमार्टम करेगा। वहीं इस घटना के बाद दिल्ली पुलिस को राजधानी में बड़े गैंगवार की आशंका के चलते सभी जेलों में हाई अलर्ट जारी कर दगिया है। 

राजधानी की सभी जेलों में हाई अलर्ट
जानकारी मुताबिक दिल्ली की कोर्ट में जितेंद्र मान उर्फ गोगी की हत्या के बाद राजधानी की सभी जेलों में हाई अलर्ट है। जितेंद्र मान की हत्या के बाद दिल्ली पुलिस को शहर में बड़े गैंगवार की आशंका है। इसी वजह से दिल्ली पुलिस ने कल देर रात तिहाड़ जेल में बंद लॉरेंस बिश्वोई को राजस्थान की जेल में भेज दिया। लॉरेंस तिहाड़ की एक नबंर जेल में बंद था। लॉरेंस के अलावा दिल्ली पुलिस ने मंडोली जेल में बंद संपत नेहरा को भी देर रात राजस्थान की एक जेल में भेज दिया है। वो मंडोली की 15 नंबर जेल में बंद था।  गोगी की हत्या की साजिश रचने का आरोप सुनील ताजपुरिया उर्फ टिल्लू पर है। टिल्लू भी मंडोली की जेल नंबर 15 में ही बंद है। कल कोर्ट में मारा गया जितेंद्र मान उर्फ गोगी संपत नेहरा और लॉरेंस बिश्नोई के मिलकर काम कर रहा था।

कभी बेहद करीबी दोस्त थे गोगी और टिल्लू
पुलिस सूत्रों ने बताया कि गोगी और टिल्लू कभी बेहद करीबी दोस्त थे, लेकिन 10 वर्षों से एक दूसरे के खून के प्यासे बने हुए थे। सात साल पूर्व टिल्लू के करीबी राजू की हत्या के बाद दोनों गिरोह के बीच कई बार गैंगवार की घटनाएं हुईं, जिनमें दोनों के 20 से अधिक गुर्गे मारे गये। गोगी पर 2017 में हरियाणवी डांसर हर्षिता की गोली मारकर हत्या करने के आरोप लगे। इसके बाद वह काफी चर्चा में आ गया। हालांकि, इससे पहले और बाद के वर्षों में भी वह हत्या, रंगदारी मांगने समेत अनेक घटनाओं को अंजाम देने का आरोपी ठहराया गया। यह भी कहा जाता है कि टिल्लू और गोगी तिहाड़ जेल में रहकर अपराध की बड़ी घटनाओं को अंजाम तक पहुंचाते थे। दोनों के हरियाणा एवं दिल्ली में अन्य गिरोहों की अपेक्षा अधिक शार्पशूटर हैं, जो इशारा मिलते ही हत्या को अंजाम देने में जरा भी नहीं हिचकते।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!