10 साल के बच्चे ने पास किया दसवीं क्लास का Exam, हासिल किए 79 फीसदी मार्क्स

Edited By Anil dev,Updated: 02 Aug, 2021 11:41 AM

national news punjab kesari delhi uttar pradesh lucknow

उत्तर प्रदेश के लखनऊ में एक बच्चे ने महज 10 साल की उम्र में यू.पी. बोर्ड की दसवीं की परीक्षा 79 फीसदी मार्क्स लेकर पास कर ली है। इस बच्चे का नाम राष्ट्रम आदित्य कृष्णा है। आदित्य की सफलता से उनके परिजन बहुत खुश हैं। आदित्य ने इंगलिश में 83, हिंदी...

नेशनल डेस्क: उत्तर प्रदेश के लखनऊ में एक बच्चे ने महज 10 साल की उम्र में यू.पी. बोर्ड की दसवीं की परीक्षा 79 फीसदी मार्क्स लेकर पास कर ली है। इस बच्चे का नाम राष्ट्रम आदित्य कृष्णा है। आदित्य की सफलता से उनके परिजन बहुत खुश हैं। आदित्य ने इंगलिश में 83, हिंदी में 82, साइंस में 76, गणित में 64, आर्ट में 86 और सामाजिक विज्ञान में 84 माक्र्स हासिल किए हैं।

बता दें कि आदित्य की असाधारण प्रतिभा को देखते हुए यू.पी. माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने 2019 में उन्हें विशेष अनुमति दी थी। इसके बाद उनका एडमिशन लखनऊ के एम.डी. शुक्ला इंटर कॉलेज में क्लास 9 में करवाया गया था। आदित्य ने बनाया ये रिकॉर्ड:यह दूसरी बार है जब यू.पी. माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने तुलनात्मक रूप से छोटे बच्चे को क्लास 10 की बोर्ड परीक्षा में शामिल होने की अनुमति दी है। इससे पहले, सुषमा वर्मा ने 5 साल की उम्र में क्लास 9 में दाखिला लिया था। 2007 में यू.पी. बोर्ड की परीक्षा पास करने के बाद वह देश की सबसे कम उम्र की हाई स्कूल पास करने वाली स्टूडैंट बनी थीं। आदित्य अब कम उम्र में यू.पी. बोर्ड की 10वीं क्लास की परीक्षा पास करने वाले दूसरे छात्र बन गए हैं। बता दें कि यू.पी. माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के नियम कहते हैं कि क्लास 10 की बोर्ड परीक्षा में बैठने के लिए स्टूडैंट की उम्र कम से कम 14 साल होनी चाहिए।

Related Story

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!