इश्क की अनोखी दास्तां: लड़की से लड़का बन सहेली ने रचाई शादी, डॉक्टरों ने बदल दिया शरीर का ऊपरी हिस्सा

Edited By Anil dev,Updated: 28 Jun, 2022 12:24 PM

national news punjab kesari delhi uttar pradesh prayagraj doctor therapy

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में दो लड़कियों पर प्यार का ऐसा खुमार चढ़ा कि एक लड़की ने अपना जेंडर ही बदलाव दिया और वो लड़की से लड़का बन गई। डॉक्टरों की टीम ने लड़की के ऊपरी हिस्से को बदल दिया है।

नेशनल डेस्क: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में दो लड़कियों पर प्यार का ऐसा खुमार चढ़ा कि एक लड़की ने अपना जेंडर ही बदलाव दिया और वो लड़की से लड़का बन गई। डॉक्टरों की टीम ने लड़की के ऊपरी हिस्से को बदल दिया है। कुछ महीने बाद फाइनल सर्जरी होगी, जिसमें उसके शरीर के अन्य हिस्सों को बदल दिया जाएगा। डॉक्टरों का कहना है कि डेढ़ साल बाद वो पूरी तरह लड़की से लड़का बन जाएगी।

क्या है मामला
प्रयागराज के गंगा पार इलाके में रहने वाली दो लड़कियों को एक दूसरे से प्यार हो गया। जब लड़कियों ने अपने अफेयर की बात घरवालों के सामने रखी तो उन्हें यह नागवार गुजरी। परिजनों ने दोनों को खूब समझाया पर वो नहीं मानीं। प्यार में पागल एक लड़की ने तो अपना जेंडर तक बदलने की ठान ली। फिर प्रयागराज के एसआरएन हॉस्पिटल पहुंची और डॉक्टरों से परामर्श के बाद उसने अपने जेंडर चेंज करवाने की प्रक्रिया शुरू कर दी।

उगाई जाएंगी दाढ़ी-मूछें
डॉक्टर मोहित जैन के मुताबिक, अब लड़की के पुरुष बनने की प्रक्रिया में केवल शारीरिक परिवर्तन ही नहीं होंगे, उसके हावभाव को भी बदला जाएगा। इसके अलावा, दाढ़ी-मूछें भी उगाई जाएंगी। जिसमें टेस्टोस्टेरोन हार्मोन थेरेपी दी जाएगी ताकि अंदर का पुरुषत्व जगाया जा सके। सर्जरी करने वाले डॉक्टर ने बताया कि लिंग परिवर्तन के बाद लड़की संतान पैदा करने में सक्षम नहीं होगी।

डॉक्टर के मुताबिक, अभी पहला ऑपरेशन किया गया है। इस पूरे ऑपरेशन का चक्र 18 महीने में लगभग पूरा होगा। हालांकि, ऑपरेशन के बाद जेंडर चेंज करवाने वाली लड़की को छुट्टी दे दी गई है। ऑपरेशन करने वाले डॉक्टर की टीम में शामिल मोहित जैन ने बताया, लड़की का पूरी तरीके से चेकअप किया गया था। जब वह सेहतमंद पाई गई तभी ऑपरेशन की प्रक्रिया को आगे बढ़ाया गया।  

Related Story

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!