अनोखी शादी: एक ही मंडप में बाप-बेटे, ससुर-दामाद, भाई-बहन ने लिए सात फेरे

Edited By Anil dev,Updated: 18 Feb, 2021 04:06 PM

national news punjab kesari jharkhand live relationship

शादी एक ऐसा बंधन होता है जिसमें केवल दो लोगों की शादी नहीं होती बल्कि दो परिवारों का भी मिलन होता है। झारखंड के बसिया में ऐसे 55 जोड़ो की शादी हुई जोकि बना औपचारिक शादी किए बगैर एक दूसरे के साथ लिव-इन-रिलेशनशिप में रह रहें थे। इनमें से कुछ ऐसे भी...

नेशनल डेस्क: शादी एक ऐसा बंधन होता है जिसमें केवल दो लोगों की शादी नहीं होती बल्कि दो परिवारों का भी मिलन होता है। झारखंड के बसिया में ऐसे 55 जोड़ो की शादी हुई जोकि बना औपचारिक शादी किए बगैर एक दूसरे के साथ लिव-इन-रिलेशनशिप में रह रहें थे। इनमें से कुछ ऐसे भी लोग थे जो गरीबी और अन्य सामाजिक परंपराओं के कारण सालों साथ रहे, लेकिन शादी के बंधन में न बंध सके थे। 

PunjabKesari


एक ही परिवार के कई सदस्य विवाह के बंधन में बंधे
सबसे हैरान कर देने वाली बात यह है कि इसमें एक ही परिवार के कई सदस्य एक साथ ही विवाह के बंधन में बंधे। एक मंडप में ही बाप, बेटे, ससुर, दामाद, भाई और बहन सबकी शादी हुई।  इस शादी के मंडप में सबसे उम्रदराज एक 62 साल के पिता पाको झोरा की शादी हुई जिन्होंने 40 साल तक लिव-इन रिलेशनशिप में रहने के बाद सोमारी देवी से सात फेरे लिए। उसी मंडप में पाको झोरा के बेटे जितेंद्र ने भी 12 साल तक बिना शादी के ही पूजा के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रहने के बाद शादी रचाई। वहीं उसी परिवार में बहन की भी शादी किसी और से कराई गई। उन्होंने बताया कि उनके बच्चे भी हैं और अब तक वे बिना शादी के साथ रह रहे थे।

PunjabKesari

आंखों से दिव्यांग जोड़ा भी एक हुआ
इन शादी में एक जोड़ा ऐसा भी था जिसने सभी का ध्यान अपनी तरफ खींचा। दरअसल आंख से दिव्यांग बिनु मुंडा और सुकृता कुमारी भी सात फेरे लेकर शादी के पवित्र बंधन में बंधा। शादी के बाद दोनों बेहद खुश थे। मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने बताया कि रीति-रिवाज से शादी होने के बाद उन्हें आज आधिकारिक पति-पत्नी का दर्जा मिला है। उन्होंने कहा कि शादी करना एक सपना था, जो पूरा हुआ है।  इन जोड़ों को आर्शीवाद देने के लिए सारा गांव पहुंचा। 

Related Story

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!