चीन में जहाज ‘एमवी अनास्तासिया’ में फंसे 18 भारतीय नाविक 14 फरवरी को लौटेंगे देश

Edited By Anil dev,Updated: 11 Feb, 2021 12:20 PM

national news punjab kesari mansukh mandavia china port shipping

केंद्रीय मंत्री मनसुख मंडाविया ने कहा कि चीन में फंसे 18 भारतीय नाविक 14 फरवरी को भारत लौटेंगे। यह दल बुधवार को जापान से रवाना होगा और भारत पहुंचने पर अपने परिवारों से फिर मिल सकेगा। बंदरगाह, नौवहन और जलमार्ग मंत्री मंडाविया ने बताया, चीन में फंसे...

नेशनल डेस्क: केंद्रीय मंत्री मनसुख मंडाविया ने कहा कि चीन में फंसे 18 भारतीय नाविक 14 फरवरी को भारत लौटेंगे। यह दल बुधवार को जापान से रवाना होगा और भारत पहुंचने पर अपने परिवारों से फिर मिल सकेगा। बंदरगाह, नौवहन और जलमार्ग मंत्री मंडाविया ने बताया, चीन में फंसे एमवी अनास्तासिया पर सवार हमारे 18 नाविक भारत आ रहे हैं। चालक दल आज जापान से रवाना होगा और 14 फरवरी को भारत पहुंचेगा।


 मंत्री ने कहा कि वे जल्द ही अपने परिवारों के साथ फिर से मिलेंगे। मांडविया ने प्रत्यावर्तन की व्यवस्था के लिए चीन में भारतीय दूतावास और मेडिटेरियन शिप कंपनी के प्रयासों की सराहना की। एक अधिकारी ने बताया कि मालवाहक जहाज एमवी अनास्तासिया सितंबर 2020 में चीन के तट पर फंस गया था। इससे पहले एक अन्य मालवाहक जहाज एमवी जग आनंद के 23 नाविक भी चीन में फंस गए थे, जो 14 जनवरी को भारत पहुंचे। 

 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!