..जब अचानक सुरंग में यात्रियों के साथ गायब हो गई थी ट्रेन, आज भी है दुनिया के लिए ये एक रहस्य

Edited By Anil dev,Updated: 17 Aug, 2022 01:25 PM

national news punjab kesari mysterious events tunnel passengers

धरती पर कई रहस्यमयी घटनाएं घटी हैं जो आज तक लोगों के लिए रहस्य हैं। वैज्ञानिकों ने इन रहस्यों को सुलझाने की बहुत कोशिश की, लेकिन उनको भी सफलता नहीं मिली। इन रहस्यमयी घटनाओं से जुड़ी कई कहानियां लोगों के बीच प्रचलित हैं। इन रहस्यमयी घटनाओं में साल...

नेशनल डेस्क: धरती पर कई रहस्यमयी घटनाएं घटी हैं जो आज तक लोगों के लिए रहस्य हैं। वैज्ञानिकों ने इन रहस्यों को सुलझाने की बहुत कोशिश की, लेकिन उनको भी सफलता नहीं मिली। इन रहस्यमयी घटनाओं से जुड़ी कई कहानियां लोगों के बीच प्रचलित हैं। इन रहस्यमयी घटनाओं में साल 1911 में घटी एक घटना भी शामिल है। 

साल 1911 में एक ट्रेन सुरंग में प्रवेश करते ही रहस्यमयी तरीके से गायब हो गई। इस ट्रेन में 106 लोग सवार थे। सुरंग में गायब हुई ट्रेन का आज तक पता नहीं चल पाया है कि आखिर कहां लापता हो गई? इस रहस्यमयी घटना से अभी तक पर्दा नहीं उठाया जा सका है।यह रहस्यमयी घटना इटली की राजधानी रोम की है। साल 1911 में रोमन स्टेशन से ट्रेन रवाना हुई थी जिसका नाम जेनेटी था। ट्रेन को एक सुरंग से होकर अगले स्टेशन तक जाना था, लेकिन ट्रेन सुरंग में घुसते ही अचानक लापता हो गई। ट्रेन को बहुत खोजा गया, लेकिन उसका पता नहीं चला।  

लापता होने के बाद ट्रेन में सवार दो लोग सुरंग के बाहर पाए गए थे। उन्होंने एक ऐसी चौंकाने वाली घटना के बारे में बताया जिसके बारे में जानकर हर किसी के होश उड़ गए। ट्रेन सुरंग के पास पहुंची तो वहां एक रहस्यमयी धुआं निकलता हुआ दिखाई दिया जिसके बाद दोनों लोग घबराकर ट्रेन से कूद गए। इसके बाद ट्रेन सुरंग में चली गई और कभी वापस बाहर नहीं आई। 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!