बाज नहीं आ रहा पाकिस्तान, फरवरी में समझौते के बाद LOC पर संघर्ष विराम उल्लंघन की छह घटनाएं

Edited By Anil dev,Updated: 03 Aug, 2021 06:13 PM

national news punjab kesari pakistan india jammu and kashmir

सरकार ने मंगलवार को कहा कि जम्मू कश्मीर में नियंत्रण रेखा (एलओसी) और अंतरराष्ट्रीय सीमा (आईबी) पर सीमापार गोलीबारी से संबंधित सभी समझौतों का पालन करने के लिए फरवरी में भारत और पाकिस्तान के बीच सहमति होने.....

नेशनल डेस्क: सरकार ने मंगलवार को कहा कि जम्मू कश्मीर में नियंत्रण रेखा (एलओसी) और अंतरराष्ट्रीय सीमा (आईबी) पर सीमापार गोलीबारी से संबंधित सभी समझौतों का पालन करने के लिए फरवरी में भारत और पाकिस्तान के बीच सहमति होने के बाद से संघर्ष विराम उल्लंघन की केवल छह घटनाएं घटीं। केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने कहा कि 2020 में संघर्ष विराम उल्लंघन की 5,133 घटनाएं घटीं, 2019 में ऐसी 3,479 और 2018 में 2,140 घटनाएं घटी थीं। 

PunjabKesari

राय ने एक प्रश्न के लिखित उत्तर में कहा कि भारत और पाकिस्तान के सैन्य अभियान महानिदेशकों के बीच हॉटलाइन पर निर्धारित बातचीत के बाद 25 फरवरी, 2021 को संयुक्त वक्तव्य जारी किया गया, जिसमें भारत और पाकिस्तान दोनों ने 24-25 फरवरी, 2021 की दरमियानी रात से नियंत्रण रेखा पर और अन्य सभी क्षेत्रों में सभी समझौतों, सहमतियों और संघर्ष विराम का सख्ती से पालन करने पर सहमति जताई। मंत्री के जवाब के मुताबिक, इस साल जनवरी में संघर्ष विराम उल्लंघन की 380 घटनाएं घटीं, वहीं फरवरी में 278 घटनाएं घटीं। राय ने बताया कि मार्च महीने में संघर्ष विराम उल्लंघन की एक भी घटना नहीं घटी, वहीं अप्रैल में एक, मई में तीन और जून में दो ऐसी घटनाएं घटीं। 
 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!