गहलोत सरकार के मंत्री का आपत्तिजनक वीडियो वायरल, BJP ने Video ट्वीट कर मांगा इस्तीफा

Edited By Anil dev,Updated: 08 Dec, 2022 11:42 AM

national news punjab kesari rajasthan ashok gehlot bjp

राजस्थान सरकार के एक मंत्री का आपत्तिजनक वीडियो बुधवार को वायरल होने के बाद सनसनी फैल गई। भाजपा का आरोप है कि 55 सैकंड के इस वीडियो में कांग्रेस के एक मंत्री दिखाई दे रहे हैं। भाजपा ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को कठघरे में खड़ा करते हुए मंत्री के...

नेशनल डेस्क: राजस्थान सरकार के एक मंत्री का आपत्तिजनक वीडियो बुधवार को वायरल होने के बाद सनसनी फैल गई। भाजपा का आरोप है कि 55 सैकंड के इस वीडियो में कांग्रेस के एक मंत्री दिखाई दे रहे हैं। भाजपा ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को कठघरे में खड़ा करते हुए मंत्री के इस्तीफे की मांग की है। भाजपा का दावा है कि वीडियो में राज्य सरकार के एक मंत्री का चेहरा नजर आ रहा है। 


वीडियो कॉल के दौरान रिकॉर्ड किए गए इस वीडियो में एक महिला आपत्तिजनक मुद्रा में नजर आ रही है। वीडियो की शुरूआत में मोबाइल की स्क्रीन पर मंत्री का नाम व नंबर भी फ्लैश होता है और एक बार मंत्री का चेहरा नजर आता है। भाजपा का दावा है कि वीडियो में राजस्थान के अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री सालेह मोहम्मद दिखाई दे रहे हैं और उनके साथ नजर आ रही महिला जोधपुर की है। भाजपा ने अपने ट्विटर अकाऊंट पर वीडियो शेयर करते हुए मंत्री की बर्खास्तगी की मांग की है।  मामले में पंजाब केसरी ने मंत्री से बात करने की कोशिश की। मंत्री के पी.ए. ने फोन उठाया, लेकिन यह कहकर फोन काट दिया कि बाद में बात कराता हूं। 

जोधपुर के शेरगढ़ थाना अधिकारी देवेन्द्र सिंह ने बताया कि पीड़िता ने 5 दिसंबर को एफ.आई.आर. दर्ज करवाई थी। पीड़िता ने बताया था कि गलती से उसका अश्लील वीडियो बन गया था। उसे उसकी सात साल की बच्ची ने फोन पर गेम खेलते वक्त गलती से किसी और को फॉरवर्ड कर दिया है। उस समय उसे पता नहीं चला। महिला का कहना है कि जब वह दो महीने पहले अपनी रिश्तेदारी में गई तो आरोपियों ने वीडियो वायरल करने की धमकी दी। साथ ही 25 लाख रुपए की मांग की और रिलेशन बनाने का प्रैशर डाला। इससे आहत होकर सुसाइड करने तक का मन बना लिया था। महिला की शिकायत पर पुलिस ने ब्लैकमेल करने वाले पंकज विश्नोई, विकास, रामजस विश्नोई, सुमित विश्नोई, रविन्द्र विश्नोई को पोकरण से गिरफ्तार किया है।

उधर, मंत्री का आपत्तिजनक वीडियो सामने आने के बाद भाजपा प्रदेश सरकार पर हमलावर हो गई है। भाजपा आई.टी. सैल के इंचार्ज अमित मालवीय ने ट्वीट करते हुए लिखा, अशोक गहलोत के कौन से मंत्री का वीडियो है ये? उन्हें बर्खास्त करेंगे या सैक्यूलरिज्म खतरे में है की आड़ में उनका बचाव करेंगे? प्रदेश महामंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा, ये कोई पहला मौका नहीं है, जब गहलोत सरकार के मंत्री का किसी महिला के साथ आपत्तिजनक वीडियो वायरल हो रहा है। सवाल अब ये है कि क्या मुख्यमंत्री अपने मंत्री को बर्खास्त करेंगे या वोट बैंक के लालच में उसे छोड़ देंगे? प्रदेश भाजपा सोशल मीडिया सैल के समन्वयक दिलीप सिंह राव ने कहा, 55 सैकेंड तक क्या देख रहे थे मंत्रीजी, अगर फेक कॉल था तो कॉल कटकर देते। लगातार देख रहे थे और मंत्री जी के नंबर भी सेव दिख रहे हैं वीडियो में। 

प्रदेश भाजपा के सोशल मीडिया टीम के सह-प्रभारी अभिषेक आचार्य ने कहा, लगभग एक मिनट तक वीडियो कॉल पर लगे मंत्रीजी और अब कह रहे हैं लड़की ब्लैकमेल कर रही है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और कांग्रेस नेता राहुल गांधी बताएं कि एक मिनट तक वीडियो पर क्यों थे आपके मंत्रीजी? सैक्सटॉर्शन गैंग में फंसा गहलोत का दूसरा मंत्री : इसी साल जनवरी में मंत्री रामलाल जाट को सैक्स स्कैंडल में फंसाने की कोशिश हुई थी। इसका खुलासा जोधपुर पुलिस ने किया था। एक मॉडल के जरिए राजस्थान के राजस्व मंत्री रामलाल जाट को हनी ट्रैप में फंसाने की साजिश रची जा रही थी।  युवक-युवती अपनी साजिश में कामयाब होते, उससे पहले मॉडल भीलवाड़ा से निकल गई और जोधपुर में एक होटल की 7वीं मंजिल से कूद गई। इस वजह से साजिश नाकाम हो गई थी। षड्यंत्र रचने वाली मॉडल दीपिका (30) और अक्षत (32) को भीलवाड़ा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। खुद मंत्री ने साजिश की बात स्वीकार की थी।

 

Related Story

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!