CM गहलोत का मोदी सरकार पर हमला, कहा- सत्ता के लिए किसी भी हद तक जा सकती है BJP

Edited By Anil dev,Updated: 22 Feb, 2021 03:50 PM

national news punjab kesari rajasthan ashok gehlot bjp congress

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भाजपा पर पुड्डुचेरी में अनैतिक तरीके से कांग्रेस सरकार गिराने का आरोप लगाते हुए कहा हैं कि उसने पुड्डुचेरी में दिखा दिया है कि वह सत्ता के लिए किसी भी हद तक जा सकती हैं। पुड्डुचेरी में विश्वास मत हारने के बाद...

नेशनल डेस्क: राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भाजपा पर पुड्डुचेरी में अनैतिक तरीके से कांग्रेस सरकार गिराने का आरोप लगाते हुए कहा हैं कि उसने पुड्डुचेरी में दिखा दिया है कि वह सत्ता के लिए किसी भी हद तक जा सकती हैं। पुड्डुचेरी में विश्वास मत हारने के बाद कांग्रेस सरकार के गिर जाने के बाद गहलोत ने सोशल मीडिया के जरिए अपनी प्रतिक्रिया में यह बात कही। उन्होंने कहा कि पुड्डुचेरी में अनैतिक तरीके से कांग्रेस सरकार गिराकर भाजपा ने दिखाया है कि वह सत्ता के लिए किसी भी हद तक जा सकती हैं। पहले वहां उपराज्यपाल के माध्यम से शासन चलाने में परेशानियां पैदा की और अब धनबल से सरकार गिरा दी। 

उन्होंने कहा कि पहले कर्नाटक, फिर मध्य प्रदेश और अब पुड्डुचेरी में विधायकों को प्रलोभन देकर इस्तीफा दिलवाना भाजपा का गलत तरीके से सत्ता हथियाने का नया तरीका है। उन्होंने राजस्थान में भी अनैतिक तरीकों से सत्ता हथियाने का प्रयास किया जिसका यहां की जनता ने उन्हें मुंहतोड़ जवाब दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा इन तौर तरीकों से लोकतंत्र को खत्म करना चाहती है। लोग इनकी चालों को समझ चुके हैं। आने वाले चुनावों में पुड्डुचेरी की जनता भाजपा को सबक सिखाएगी। उल्लेखनीय है कि पुड्डुचेरी में कांग्रेस के नेतृत्व वाली सरकार आज विधानसभा में बहुमत साबित नहीं कर पाई और विश्वास मत हार जाने से वहां की नारायणसामी सरकार गिर गई। 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!