बोरवेल से 16 घंटे बाद मासूम को जिंदा निकाला, 90 फीट गहरे बोरवेल में अटकी थी सांसें

Edited By Anil dev,Updated: 07 May, 2021 06:08 PM

national news punjab kesari rajasthan jalore ashok gehlot

राजस्थान के जालोर जिले के सांचौर थाना क्षेत्र में बृहस्पतिवार को सुबह बोरवेल में दुर्घटनावश गिरे चार वर्षीय बालक को देर रात सुरक्षित निकाल लिया गया और बच्चा पूर्णतया स्वस्थ्य है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने शुक्रवार को बोरवेल में गिरे चार वर्षीय मासूम...

नेशनल डेस्क: राजस्थान के जालोर जिले के सांचौर थाना क्षेत्र में बृहस्पतिवार को सुबह बोरवेल में दुर्घटनावश गिरे चार वर्षीय बालक को देर रात सुरक्षित निकाल लिया गया और बच्चा पूर्णतया स्वस्थ्य है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने शुक्रवार को बोरवेल में गिरे चार वर्षीय मासूम बच्चे को सकुशल बाहर निकालने पर प्रसन्नता जाहिर करते हुए उसके अच्छे स्वास्थ्य की कामना की है। 

गहलोत ने ट्वीट के जरिये कहा, यह राहत और प्रसन्नता की बात है कि सांचोर (जालौर) के लाछड़ी गांव में बोरवेल में गिरे चार वर्षीय मासूम बच्चा अनिल देवासी को सकुशल बाहर निकाल लिया गया। स्थानीय प्रशासन एवं बचाव कार्य में शामिल टीमों का कार्य प्रशंसनीय है, बालक के अच्छे स्वास्थ्य की कामना है।

 थानाधिकारी प्रवीण आचार्य ने शुक्रवार को बताया कि निर्माणाधीन बोरवेल की 90 फुट की गहराई में गिरे चार वर्षीय अनिल को करीब 16 घंटे चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद देर रात करीब 2.20 बजे सुरक्षित निकाल लिया गया। बच्चे को अस्पताल ले जाया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे घर भेज दिया गया। उन्होंने बताया कि बोरवेल में गिरे बच्चे को देर रात स्थानीय माधाराम ने स्थानीय तकनीक से तीन प्लास्टिक के पाईप की सहायता से बाहर निकाला। उल्लेखनीय है कि लाछडीगांव में एक खेत में निर्माणाधीन कच्चे बोरवेल में बृहस्पतिवार को सुबह करीब सवा दस बजे अनिल खेलते समय अंदर जा गिरा था। 

Related Story

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!