राहुल गांधी का एक ट्ववीट और बदल गई इस 16 साल के 'जूनियर बुमराह' की जिंदगी, वीडियो हुआ था वायरल

Edited By Anil dev,Updated: 28 Jul, 2022 10:57 AM

national news punjab kesari rajasthan rahul gandhi ashok gehlot bharat singh

राजस्थान के राजसमंद जिले के एक गांव के लड़के की प्रतिभा से प्रभावित कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बुधवार को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से कहा कि वह लड़के का सपना साकार करने में मदद करें।

नेशनल डेस्क: राजस्थान के राजसमंद जिले के एक गांव के लड़के की प्रतिभा से प्रभावित कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बुधवार को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से कहा कि वह लड़के का सपना साकार करने में मदद करें।राहुल ने एक वीडियो ट्वीट को रीट्वीट किया है जिसमें 16 साल के लड़के भरत सिंह को मछली पकड़ने वाले जाल का इस्तेमाल करके गेंदबाजी का अभ्यास करते हुए देखा जा सकता है। 


राहुल ने छह सेकेंड के वीडियो को रीट्वीट करते हुए लिखा, ‘‘हमारे देश के प्रत्येक कोने में शानदार प्रतिभा छिपी हुई है और हमारी जिम्मेदारी है कि हम इसे मान्यता और बढ़ावा दें। मैं अशोक गहलोत से आग्रह करता हूं कि कृपया इस बच्चे का सपना साकार करने में मदद करें।'' इस पर गहलोत ने ट्वीट किया, ‘‘निश्चित तौर पर, हम जरूरी कदम उठाएंगे।'' 

 

Related Story

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!