Edited By Anil dev,Updated: 11 Feb, 2021 03:49 PM
वास्तुशास्त्र में कहा गया है कि अगर घर में मछलियां रखते हैं तो शुभ होता है, लेकिन सोशल मीडिया पर इनदिनों एक होश उड़ाने वाला वीडियो वायरल हो रहा है जिसके बारे में आपने कभी कल्पना भी नहीं की होगी। इस वीडियो को भारतीय वन सेवा के अधिकारी सुशांत नंदा ने...
नेशनल डेस्क; वास्तुशास्त्र में कहा गया है कि अगर घर में मछलियां रखते हैं तो शुभ होता है, लेकिन सोशल मीडिया पर इनदिनों एक होश उड़ाने वाला वीडियो वायरल हो रहा है जिसके बारे में आपने कभी कल्पना भी नहीं की होगी। इस वीडियो को भारतीय वन सेवा के अधिकारी सुशांत नंदा ने अपने ट्विटर अकाउंट पर अपलोड किया है जिसमें एक मछली जिंदा सांप को निगल जाती है।
वीडियो में आप देख सकते हैं कि सांप का शिकार करने के लिए एक एक मछली कोशिश कर रहा है। सांप झाडिय़ों के अंदर छिपा हुआ है। सांप को झाडिय़ों से बाहर निकालने के लिए मछली पहले वहां पहुंचती है और अपने मुंह से धुंआ छोड़ती है और उसके बाद पानी में चली जाती है।जैसे ही सांप बाहर आता है वह भी पानी से बाहर आ जाता है, लेकिन सांप को जैसे ही मछली दिखाई देती है सांप अंदर चला जाता है। कुछ देर तक ऐसा ही चलता रहता है आखिर में सांप मछली के मुंह में घुस जाता है और धीरे-धीरे मछली के मुंह में समाने लगता है।
लोगों ने दी मछली से बचने की हिदायत
इस वीडियो में ये नहीं बताया गया कि यह बड़ी मछली का नाम क्या है। वहीं हैरान कर देने वाली इस वीडियो को लोगों ने फेक बताया है तो किसी ने इस मछली से बचने की हिदायत भी दे दी है। सोशल मीडिया पर वीडियो को काफी शेयर किया जा रहा है। हालांकि वीडियो कब और कहां का है इस बारे में कोई जानकारी नहीं है।