बंगाल हिंसा पर नड्डा बोले- खून रंगे हाथों के साथ ममता ने शुरू किया तीसरा कार्यकाल

Edited By Anil dev,Updated: 05 May, 2021 06:29 PM

national news punjab kesari west bengal jp nadda

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के परिणाम सामने आने के बाद राज्य में हुईं हिंसा की घटनाओं को लेकर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने आज ममता बनर्जी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि जिस तरह से नरसंहार हुआ, हत्याएं हुई और पूरे 36 घंटे ममता बनर्जी चुप...

नेशनल डेस्क: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के परिणाम सामने आने के बाद राज्य में हुईं हिंसा की घटनाओं को लेकर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने आज ममता बनर्जी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि जिस तरह से नरसंहार हुआ, हत्याएं हुई और पूरे 36 घंटे ममता बनर्जी चुप रही। यह उनकी भागीदारी को बताता है। उनके (ममता बनर्जी) तीसरे कार्यकाल की शुरूआत उनके हाथ में लगे हुए खून के साथ हुई है। 

PunjabKesari

नड्डा ने कहा कि तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने भाजपा के जमीनी कार्यकर्ताओं को निशाना बनाया और उनपर और उनके परिजनों पर हमले किए। उन्होंने खासतौर पर महिलाओं को निशाना बनाया। छेड़छाड़ और दुष्कर्म के मामले बड़े पैमाने पर हुए हैं। उन्होंने कहा कि मैं बंगाल में पार्टी समर्थकों की हत्या, महिलाओं के उत्पीडऩ की निंदा करता हूं। 

PunjabKesari

भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि हम चुनाव के प्रचार में जब कहते थे कि पश्चिम बंगाल में महिलाएं सबसे ज्यादा असुरक्षित हैं, तो हम सही थे। नड्डा ने कहा कि जिस तरह नरसंहार हुआ, क्रूरता से हत्याएं की गईं और जिस तरह कार्यकारी मुख्यमंत्री ममता बनर्जी 36 घंटे तक शांत रहीं, यह बताता है कि इसमें उनकी संलिप्तता है। भाजपा सभी कार्यकर्ताओं के साथ खड़ी है। हम ये लड़ाई बंगाल की जनता के लिए निर्णायक मोड़ तक लड़ेंगे। बंगाल में हर व्यक्ति इज्जत के साथ, निर्भय होकर रहे यह भाजपा का लक्ष्य है, इसे हम पूरा करेंगे।


 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!