Edited By Anil dev,Updated: 04 Nov, 2020 08:40 AM
दुश्मनों को पस्त करने वाला राफेल विमान की दूसरी खेप आज भारत पहुंचेगी। इस खेप में तीन राफेल विमान फ्रांस से नॉन स्टॉप उड़ान भरकर भारत पहुंचेंगे। इस विमान के पहुंचने से वायुसेना की ताकत में और इजाफा होगा और दुश्मनों को जंग के मैदान में धूल चटाने में...
नेशनल डेस्क: दुश्मनों को पस्त करने वाला राफेल विमान की दूसरी खेप आज भारत पहुंचेगी। इस खेप में तीन राफेल विमान फ्रांस से नॉन स्टॉप उड़ान भरकर भारत पहुंचेंगे। इस विमान के पहुंचने से वायुसेना की ताकत में और इजाफा होगा और दुश्मनों को जंग के मैदान में धूल चटाने में मदद मिलेगी।
फ्रांस की कंपनी दासौ एविएशन से पांच राफेल विमानों का पहला बेड़ा 29 जुलाई को भारत पहुंचा था। इस बेड़े ने फ्रांस से उड़ान भरने के बाद संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में हाल्ट किया था। भारत ने फ्रांस से 59,000 करोड़ रुपये में 36 राफेल विमान खरीदने का करार किया है।
भारत ने फ्रांस से कुल 36 राफेल विमानों का सौदा किया है। देश को 5 राफेल मिल चुके हैं। आज तीन और आ जाएंगे। इसके बाद तीन विमान जनवरी और फिर मार्च में 3, अप्रैल में 7 राफेल लड़ाकू विमान भारत को मिल जाएंगे। इस तरह अगले साल अप्रैल तक देश में विमानों की संख्या 21 हो जाएगी। इसमें से 18 लड़ाकू विमान गोल्डन एरो स्क्वाड्रन में शामिल हो जाएंगे।
भारतीय वायुसेना को 2016 के समझौते के मुताबिक कुल 36 राफेल विमान मिलने हैं। जिनमें से शुरुआती पांच 10। सितंबर को भारतीय वायुसेना के अंबाला एयरबेस पर औपचारिक रूप से तैनात हो चुके हैं। उन्हें वायुसेना में शामिल करते समय भारत और फ्रांस दोनों ही देशों के रक्षामंत्री मौजूद रहे थे।