मिर्च मसाला: कपिल देव भाजपा में!

Edited By Punjab Kesari,Updated: 22 Oct, 2017 02:05 PM

navjot singh sidhu congress bjp kapil dev

नवजोत सिंह सिद्धू के कांग्रेस ज्वाइन करने के बाद से ही भाजपा को पंजाब और हरियाणा में एक स्टार फेस की तलाश है। विश्वस्त सूत्रों की मानें तो पूर्व क्रिकेटर कपिल देव शीघ्र ही भाजपा ज्वाइन कर सकते हैं। सूत्रों की मानें तो इस बाबत कपिल की भाजपा के शीर्ष...

नई दिल्ली: नवजोत सिंह सिद्धू के कांग्रेस ज्वाइन करने के बाद से ही भाजपा को पंजाब और हरियाणा में एक स्टार फेस की तलाश है। विश्वस्त सूत्रों की मानें तो पूर्व क्रिकेटर कपिल देव शीघ्र ही भाजपा ज्वाइन कर सकते हैं। 

सूत्रों की मानें तो इस बाबत कपिल की भाजपा के शीर्ष नेतृत्व से एक निर्णायक बातचीत हो चुकी है। वैसे भी गुरदासपुर उप चुनाव में दिवंगत विनोद खन्ना की सीट गंवाने के बाद से भाजपा सदमे में है और पार्टी की उम्मीदें अब कपिल देव पर टिक गई हैं।

 
कपिल देव एक नॉन-जाट चेहरा हैं पर वे जाटों में भी उतने ही स्वीकार्य हैं। पर सूत्र बताते हैं कि इस पूरे मामले में कपिल देव की धर्मपत्नी ने एक पेंच फंसा रखा है, वह चाहती हैं कि कपिल को पहले मनोहर लाल खट्टर की जगह हरियाणा का मुख्यमंत्री बनाया जाए। उन्हें समझाने के प्रयास जारी हैं, जिस दिन मामला सुलटा, कपिल पाजी भाजपा की ओर से सियासी बाऊंसर दागने को राजी हो जाएंगे।

( त्रिदीब रमन)

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!