नवजोत सिंह सिद्धू का सोनिया गांधी को भेजा इस्तीफा आया सामने...जानिए क्या लिखा

Edited By Seema Sharma,Updated: 28 Sep, 2021 04:28 PM

navjot singh sidhu resignation

पंजाब कांग्रेस में एक बार फिर से बवाल खड़ा हो गया है। नवजोत सिंह सिद्धू ने पंजाब कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफा देकर सबको चौंका दिया है। मंगलवार को सिद्धू ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को चिट्ठी लिखकर अपना इस्तीफा भेजा है।

नेशनल डेस्क: पंजाब कांग्रेस में एक बार फिर से बवाल खड़ा हो गया है। नवजोत सिंह सिद्धू ने पंजाब कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफा देकर सबको चौंका दिया है। मंगलवार को सिद्धू ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को चिट्ठी लिखकर अपना इस्तीफा भेजा है। सिद्धू ने सोनिया गांधी को भेजी चिट्ठी में लिखा कि किसी भी व्यक्ति के व्यक्तित्व में गिरावट समझौते से शुरू होती है, मैं पंजाब के भविष्य को लेकर कोई समझौता नहीं कर सकता हूं, इसीलिए मैं पंजाब प्रदेश अध्यक्ष के पद से तुरंत इस्तीफा देता हूं।

PunjabKesari

साथ ही सिद्धू ने लिखा कि मैं कांग्रेस में अपनी सेवाएं देता रहूंगा। सिद्धू का पंजाब कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफा चौंकाने वाला है क्योंकि हाईकमान ने पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह को नाराज करके उनको सह पद सौंपा था। सिद्धू के साथ विवाद के कारण ही कैप्टन अमरिंदर सिंह को अपना मुख्यमंत्री का पद छोड़ना पड़ा था।

PunjabKesari

बता दें कि कुछ दिन पूर्व ही कांग्रेस ने चरणजीत सिंह चन्नी को पंजाब का मुख्यमंत्री बनाया है। चन्नी को सीएम बनाने पर ही सवाल खड़े हुए थे। कांग्रेस के ही कई नेताओं ने इस पर नाराजगी जताई थी। सुनील जाखड़ भी कुछ दिनों से खफा-खफा नजर आ रहे हैं। पंजाब कांग्रेस में अब आगे क्या नया होने वाला है इस पर सभी की नजरें हैं।

PunjabKesari

Related Story

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!