पंजाब कांग्रेस में कलह: आज दिल्ली में राहुल-प्रियंका गांधी से मुलाकात करेंगे नवजोत सिंह सिद्धू

Edited By Seema Sharma,Updated: 29 Jun, 2021 11:29 AM

navjot singh sidhu to meet rahul priyanka gandhi in delhi

कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू आज दिल्ली में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा से मुलाकात करेंगे। सिद्धू के कार्यालय द्वारा यह जानकारी दी गई। पंजाब की कांग्रेस इकाई में जारी घमासान के बीच सिद्धू पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से...

नेशनल डेस्क: कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू आज दिल्ली में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा से मुलाकात करेंगे। सिद्धू के कार्यालय द्वारा यह जानकारी दी गई। पंजाब की कांग्रेस इकाई में जारी घमासान के बीच सिद्धू पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात करने जा रहे हैं। राहुल गांधी पंजाब के पार्टी नेताओं से राज्य की राजनीतिक स्थिति और 2022 के विधानसभा चुनावों से पहले कांग्रेस को मजबूत करने संबंधी आवश्यक कदमों पर उनके विचार जानने के लिए बैठकें कर रहे हैं।

PunjabKesari

पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने 25 जून को मंत्रियों ब्रह्म मोहिंद्र, विजय इंदर सिंगला, बलबीर सिंह सिद्धू और राज्यसभा सदस्य शमशेर सिंह दुल्लो और विधायक लखवीर सिंह लक्खा के साथ आमने-सामने की बैठक की थी।

PunjabKesari

राहुल गांधी प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सुनील जाखड़ और राज्यसभा सांसद प्रताप सिंह बाजवा के साथ भी बैठक कर चुके हैं। साल 2019 में कैबिनेट मंत्री के पद से इस्तीफा देने वाले नवजोत सिद्धू और मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह के बीच तनातनी जारी है।

PunjabKesari

PunjabKesari

Related Story

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!