नौसेना की जांबाज महिलाओं का दल दुनिया का चक्कर लगाकर लौटा गोवा

Edited By vasudha,Updated: 20 May, 2018 06:23 PM

navy left wing women team revolves around goa

छोटी पाल नौका में समुद्र के रास्ते दुनिया का चक्कर लगाने के साहसिक और विरले अभियान पर निकला नौसेना की जांबाज महिला अफसरों का दल आज गोवा पहुंच गया। रक्षा मंत्रालय ने इसकी जानकारी दी...

नेशनल डेस्क: छोटी पाल नौका में समुद्र के रास्ते दुनिया का चक्कर लगाने के बाद नौसेना की जांबाज महिला अफसरों का दल आज गोवा पहुंच गया। रक्षा मंत्रालय ने इसकी जानकारी दी। रक्षा मंत्री के ट्विटर हैंडल पर ट्वीट किया कि आईएनएसवी तारिणी करीब गोवा पहुंच गयी है 21 मई को निर्मला सीतारमण खुद अभियान दल का स्वागत करेंगी।
PunjabKesari अभियान दल ने समुद्र के रास्ते अपने 8 महीने चले अभियान के दौरान आस्ट्रेलिया के फ्रेमन्टाइल, न्यूजीलैंड के लेटिल्टन से पोर्ट स्टेनली (फाल्कलैंड), दक्षिण अफ्रीका के केपटाउन और मारिशस होते हुए पांच चरणों में अपना अभियान पूरा किया है। दल ने पांच देशों, चार महाद्वीपों और तीन महासागरों को पार करते हुए कुल 21 हजार 600 समुद्री मील का सफर तय किया। भूमध्य रेखा क्षेत्र से भी अभियान दो बार गुजरा। इस दौरान दल ने 41 दिन प्रशांत सागर में बेहद कठिन मौसम में गुजारे। उन्होंने 60 समुद्री मील प्रति घंटे की रफतार से हवा तथा 7 मीटर ऊंची लहरों को मात देते हुए लंबी दूरी तय की है। 
PunjabKesari
दल ने बेहद प्रतिकूल परिस्थितियों का सामना करते हुए समुद्र का माउंट एवरेस्ट कहे जाने वाले दुर्गम समुद्री क्षेत्र केप हॉर्न में तिरंगा लहरा कर उसे पार किया था। यह पहला मौका है जब नौसेना की महिला अधिकारियों ने समुद्र के रास्ते विश्व परिक्रमा पूरी करने का साहसिक कारनामा किया है। देश में ही बनी छोटी पाल नौका आईएनएस तारिणी पर सवार लेफ्टिनेंट कमांडर वर्तिका जोशी के नेतृत्व में छह अधिकारियों के इस दल को रक्षा मंत्री ने गत 10 सितंबर को गोवा से रवाना किया था। 
PunjabKesari
इससे पहले दल की सदस्यों ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और नौसेना प्रमुख एडमिरल सुनील लांबा से भी मुलाकात की थी। मोदी और एडमिरल ने दल में शामिल अधिकारियों के साहस की सराहना करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दी थी। इस दल में लेफ्टिनेंट  कमांडर प्रतिभा जामवाल, पी स्वाति और लेफ्टिनेंट ए विजया देवी, बी एश्वर्य तथा पायल गुप्ता भी शामिल हैं। इनके अभियान को नाविका सागर परिक्रमा नाम दिया गया है। यह अभियान देश में नारी शक्ति को बढावा देने की सरकार की योजना का हिस्सा है।  

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!