Covid-19: मालदीव से 698 भारतीयों को लेकर नौसेना का जहाज कोच्चि पहुंचा, सरकार का पहला मिशन पूरा

Edited By Seema Sharma,Updated: 10 May, 2020 12:06 PM

navy ship carrying 698 indians from maldives reached kochi

मालदीव से 698 भारतीय नागरिकों को लेकर नौसैन्य पोत INS जलाश्व रविवार सुबह कोच्चि बंदरगाह पहुंचा। इसके साथ ही Covid-19 को फैलने से रोकने के लिए लगाए लॉकडाउन के दौरान विदेशी सरजमीं से भारतीयों को निकालने का भारतीय नौसेना का पहला बड़ा अभियान पूरा हो...

नेशनल डेस्कः मालदीव से 698 भारतीय नागरिकों को लेकर नौसैन्य पोत INS जलाश्व रविवार सुबह कोच्चि बंदरगाह पहुंचा। इसके साथ ही Covid-19 को फैलने से रोकने के लिए लगाए लॉकडाउन के दौरान विदेशी सरजमीं से भारतीयों को निकालने का भारतीय नौसेना का पहला बड़ा अभियान पूरा हो गया। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि यात्री कोचीन पोर्ट ट्रस्ट के क्रूज टर्मिनल से उतरे। पुलिस महानिरीक्षक विजय सखारे ने बताया कि विदेश से लाए गए नागरिकों को सुरक्षित स्थानों पर ठहराने के लिए सभी बंदोबस्त कर लिए गए हैं। इनमें केरल के 440 लोग और बाकी देश के अन्य हिस्सों के लोग हैं।

 

चार यात्री लक्षद्वीप के हैं। इनके अलावा तमिलनाडु के 187, तेलंगाना के नौ, आंध्र प्रदेश और कर्नाटक के आठ-आठ, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, महाराष्ट्र तथा राजस्थान के तीन-तीन और गोवा एवं असम के एक-एक व्यक्ति शामिल हैं। सूत्रों ने बताया कि सात-सात यात्री उत्तराखंड तथा पश्चिम बंगाल के, चार दिल्ली के, तीन पुडुचेरी के हैं जबकि दो-दो यात्री उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश तथा झारखंड के हैं।

Related Story

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!