महाराष्ट्र के कोल्हापुर में बाढ का कहर, नौसेना ने बचाई 15,000 लोगों की जान

Edited By vasudha,Updated: 07 Aug, 2019 09:50 PM

navy teams mobilised for relief in flood hit kolhapur

पश्चिमी महाराष्ट्र के कोल्हापुर में भारी बारिश के बाद बाढ़ की स्थिति बुधवार को भी भयावह बनी रही। बाढ़ से करीब 51,000 लोग और 200 गांव प्रभावित हुए हैं। वहीं 340 से ज्यादा पुल डूब गए हैं....

नेशनल डेस्क: पश्चिमी महाराष्ट्र के कोल्हापुर में भारी बारिश के बाद बाढ़ की स्थिति बुधवार को भी भयावह बनी रही। बाढ़ से करीब 51,000 लोग और 200 गांव प्रभावित हुए हैं। वहीं 340 से ज्यादा पुल डूब गए हैं। एक रक्षा प्रवक्ता के अनुसार कोल्हापुर और सांगली में भारी बारिश के कारण प्रभावित स्थानीय लोगों की सहायता के लिए राज्य प्रशासन के आग्रह पर पश्चिमी नौसेना कमान की पांच टीमों को राहत कार्य में लगाया गया है। 
PunjabKesari

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने राज्य के विभिन्न क्षेत्रों में बाढ़ की स्थिति की समीक्षा की और संबंधित अधिकारियों को बाढ़ से निपटने के लिए खाद्य पदार्थ, पेय जल और अन्य जरूरी सामानों का पर्याप्त प्रबंधन करने का निर्देश दिया है। कोल्हापुर के रेजिडेंट डिप्टी कलेक्टर संजय शिंदे ने बताया कि कोल्हापुर के 1,234 गांवों में से करीब 204 गांव बाढ़ से प्रभावित हैं। 
PunjabKesari

वहीं 11,000 परिवारों के करीब 51, 000 लोग प्रभावित हैं। इनमें से 15,000 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है। उन्होंने बताया कि 342 पुल पानी में डूबे हुए हैं और यातायात के लिए बंद हैं। करीब 29 राज्य राजमार्ग और 56 मुख्य सड़कें बंद हैं। मुंबई-बेंगलुरु राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 4 और कोल्हापुर-रत्नागिरि राजमार्ग अब भी बंद है। 
PunjabKesari
अधिकारी ने बताया कि बचाव कार्य में 45 से ज्यादा नावों को लगाया गया है। शिंदे के कार्यालय में भी बारिश का पानी भर गया है। पिछले कुछ दिनों में हुई भारी बारिश से पश्चिमी महाराष्ट्र में कोल्हापुर और सांगली बुरी तरह प्रभावित हुए हैं। रक्षा प्रवक्ता ने कहा कि राज्य प्रशासन के आग्रह पर लोगों की मदद करने के लिए पश्चिमी नौसेना कमान की पांच टीमें तैयार की गई है। इसके अलावा गोताखोरों की टीमों को भी कार्य में लगाया गया है।
 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!