झारखंड के लातेहर में नक्सली हमला, 3 पुलिसकर्मी शहीद

Edited By Yaspal,Updated: 23 Nov, 2019 04:48 AM

naxalite attack in jharkhand 3 policemen martyred

झारखंड के लातेहर जिले में शुक्रवार को नक्सलियों ने पुलिस पेट्रोलिंग टीम पर हमला किया। इस हमलें में तीन पुलिसकर्मी शहीद हो गए, जबकि एक पुलिसकर्मी गंभीर रुप से घायल है। जानकारी के मुताबिक, पुलिस का एक दस्ता पेट्रोलिंग

नेशनल डेस्कः झारखंड के लातेहार जिले में चंदवा थाना क्षेत्र लुकुईया गांव के निकट आज पुलिस गश्ती वाहन पर नक्सलियों के हमले में अवर निरीक्षक (एसआई) शहीद हो गए तथा एक अन्य पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए।
PunjabKesari

पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि पुलिस टीम आम दिनों की तरह रांची रोड पर गश्ती कर रही थी। इसी बीच लुकुईया गांव के निकट कुछ लोगों ने गश्ती वाहन पर अंधाधुंध गोलीबारी शुरू कर दी। जवाब में पुलिसकर्मियों ने भी फायरिंग की लेकिन इस दौरान गोली लगने से एसआई सुकरा उरांव शहीद हो गए जबकि एक अन्य पुलिसकर्मी शंभू प्रसाद गंभीर रूप से घायल हो गए।
PunjabKesari
सूत्रों ने बताया कि घायल पुलिसकर्मी को अविलंब स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए तत्काल राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान (रिम्स), रांची रेफर कर दिया।
PunjabKesari
मामले की सूचना के बाद चंदवा थाना से भारी संख्या में पुलिसकर्मी घटनास्थल पहुंच गए हैं। घटना के बाद पूरा इलाका पुलिस छावनी में तब्दील हो गया है। पुलिस के वरीय पदाधिकारी एवं जवान इलाके में रात में ही सर्च अभियान में जुट गए हैं।

Related Story

Trending Topics

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!