झारखंड में फिर नक्सली हिंसा, भाजपा नेता की हत्या

Edited By shukdev,Updated: 23 Nov, 2019 11:07 PM

naxalites killed two including bjp leader

बिहार के सीमावर्ती और नक्सल प्रभावित पलामू जिले के पिपरा थाना क्षेत्र के पिपरा बाजार में नक्सलियों ने शनिवार शाम अत्याधुनिक एके47 राइफल से फायरिंग कर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रखंड अध्यक्ष सह प्रमुख पति मोहन गुप्ता सहित दो लोगों की ...

डाल्टनगंज : बिहार के सीमावर्ती और नक्सल प्रभावित पलामू जिले के पिपरा थाना क्षेत्र के पिपरा बाजार में नक्सलियों ने शनिवार शाम अत्याधुनिक एके47 राइफल से फायरिंग कर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रखंड अध्यक्ष सह प्रमुख पति मोहन गुप्ता सहित दो लोगों की हत्या कर दी तथा गोली लगने से दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस सूत्रों ने बताया कि आज देर शाम पिपरा बाजार में मोहन गुप्ता एक फल की दुकान पर खड़े थे। इसी दौरान बाइक सवार नक्सलियों ने उन्हें एके47 से फायरिंग की। बाद में दहशत फैलाने के उद्देश्य से भी फायरिंग की, जिससे आस-पास खड़े लोगों को भी गोली लगी। इस गोलीबारी में फल व्यवासी सूरज सोनी, नीरज सोनी और गोलु कुमार को भी गोली लगी। 

सूत्रों ने बताया कि गोली लगने से मौके पर ही मोहन गुप्ता की मौत हो गई जबकि फल व्यवसायी सूरज सोनी की इलाज के लिए लाने के दौरान मौत हो गई। इस घटना में गंभीर गोलू कुमार और राज कुमार सोनी की स्थिति चिंताजनक बताई गई है। उन्हें इलाज के लिए मेदिनीनगर स्थित पलामू मेडिकल कॉलेज अस्पताल (पीएमसीएच) में भर्ती कराया गया है।

Related Story

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!