Edited By Monika Jamwal,Updated: 27 Mar, 2019 03:00 PM
भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव राम माधव ने कहा कि कांग्रेस और नेशनल कांफ्रेंस के बीच गठबंधन एक ऐसा विरोधाभास है, जिसे सभी समझने में विफल रहे हैं।
श्रीनगर : भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव राम माधव ने कहा कि कांग्रेस और नेशनल कांफ्रेंस के बीच गठबंधन एक ऐसा विरोधाभास है, जिसे सभी समझने में विफल रहे हैं। श्रीनगर में एक पार्टी बैठक को संबोधित करते हुए राम माधव ने कहा कि जम्मू-कश्मीर एक राज्य है। नैकां और कांग्रेस के बीच जम्मू क्षेत्र में गठबंधन है, लेकिन वे कश्मीर घाटी में एक-दूसरे के खिलाफ चुनाव लड़ेंगे। उनके दो चेहरे हैं। वे दिल्ली में कुछ और कहते हैं और घाटी में इसके ठीक उलट कहते हैं।
उन्होंने कहा कि यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता से लडऩे के लिए उनकी तिकड़मबाजी है, लेकिन वे इस तरह के नाटक कर सफल नहीं होंगे। माधव ने उम्मीद जताई कि इस चुनाव में राज्य में भाजपा के लिए बेहतर नतीजे आएंगे। भाजपा ने 2014 में यहां की छह लोकसभा सीटों में से तीन पर सफलता हासिल की थी और अब भी भाजपा जीत दर्ज करेगी।