'महिला पर हाथ उठाने वाले पुरुष का हाथ तोड़ दूंगी' NCP सांसद सुप्रिया सुले ने दी चेतावनी

Edited By Anu Malhotra,Updated: 18 May, 2022 09:50 AM

ncp mp supriya sule woman maharashtra devendra fadnavis

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) सांसद सुप्रिया सुले एक बार फिर से अपनी बयानबाजी को लेकर सुर्खियों में है। दरअसल, इस बार उन्होंने महिला पर हाथ उठाने वाले पुरूषों को अपना निशाना बनाया है।

मुंबई: राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) सांसद सुप्रिया सुले एक बार फिर से अपनी बयानबाजी को लेकर सुर्खियों में है। दरअसल, इस बार उन्होंने महिला पर हाथ उठाने वाले पुरूषों को अपना निशाना बनाया है। 

 बारामती से सांसद सुप्रिया सुले ने मंगलवार को कहा कि वह महाराष्ट्र में किसी भी महिला पर हमला करने के लिए हाथ उठाने वाले पुरुष का ‘हाथ तोड़ देंगी’। दरअसल, उन्होंने पुणे में  भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा उनकी पार्टी की एक महिला कार्यकर्ता पर कथित रूप से हमला किए जाने के एक दिन बाद जलगांव में यह बात कही है।  

सुले ने कहा कि यह शाहू महाराज, महात्मा फुले, बाबासाहेब आंबेडकर और छत्रपति शिवाजी महाराज का महाराष्ट्र है। उन्होंने हमेशा महिलाओं का सम्मान किया। राकांपा नेता ने आगे कहा कि मैं आपको बता रही हूं, अगर राज्य में अब से कोई पुरुष किसी महिला को पीटने के लिए हाथ उठाएगा, तो मैं खुद वहां जाऊंगी और उसके खिलाफ अदालत में मुकदमा दायर करूंगी। मैं उसका हाथ तोड़ कर उसे दे दूंगी।  
 
वहीं, पुणे पुलिस ने सोमवार देर रात महिला राकांपा कार्यकर्ता के साथ मारपीट करने के आरोप में भाजपा के तीन कार्यकर्ताओं के खिलाफ मारपीट और छेड़छाड़ का मामला दर्ज कर लिया है।हालांकि भाजपा की स्थानीय इकाई ने आरोपों को झूठा करार दिया है। 

उधर, महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने इस मामले पर कहा कि सांसद नवनीत राणा के साथ जो हुआ, उसके बाद उन्होंने बात नहीं की। जब महिलाओं पर हमले किए गए, तो वह कुछ नहीं बोलीं। 

Related Story

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!