अमित शाह को मिला गृह मंत्रालय, नड्डा हो सकते हैं BJP अध्यक्ष

Edited By Anil dev,Updated: 31 May, 2019 04:49 PM

nda amit shah bjp jp nadda vijay sena

एनडीए के दूसरी बार सत्ता में आने पर सरकार का चेहरा और कैबिनेट की तस्वीर बदलने के साथ साथ भाजपा के संगठन में बदलाव की तैयारी भी शुरू हो गई है। जहां भाजपा की जीत में चाणक्य की भूमिका निभाने वाले पार्टी अध्यक्ष अमित शाह नई सरकार में गृह मंत्री बनाया...

जालंधर (नरेश कुमार): एनडीए के दूसरी बार सत्ता में आने पर सरकार का चेहरा और कैबिनेट की तस्वीर बदलने के साथ साथ भाजपा के संगठन में बदलाव की तैयारी भी शुरू हो गई है। जहां भाजपा की जीत में चाणक्य की भूमिका निभाने वाले पार्टी अध्यक्ष अमित शाह नई सरकार में गृह मंत्री बनाया गया है वहीं उनकी जगह संगठन के काम की जिम्मेवारी किसी अन्य अनुभवी नेता को दी जाएगी। पंजाब केसरी को सूत्रों के हवाले से पता चला है कि नए प्रधान के लिए पार्टी के महासचिव रहे  केंद्रीय स्वस्थ मंत्री जे पी नड्डा और कैलाश विजय वर्गीय के नाम पर मोहर लग सकती है। 

PunjabKesari

लोक सभा चुनाव के चलते बढ़ाया था शाह का कार्यकाल 
अमित शाह जुलाई 2014 में भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष बने थे और 2016 में उन्हें दूसरी बार पार्टी अध्यक्ष बनाया गया था जनवरी 2016 में उन्हें दूसरी बार निर्विरोध पार्टी अध्यक्ष बनाया गया था। उनका कार्यकाल इसी साल जनवरी में समाप्त होना था लकिन पिछले साल सितंबर में हुए पार्टी कार्यकारिणी की बैठक में लोक सभा चुनाव उन्हीं की कमान में लड़ने का फैसला किया गया और संगठन के चुनाव भी एक साल के लिए ताल दिए गए थे। अब सरकार बनने और भाजपा की बंपर जीत के बाद संगठन स्तर पर काम शुरू हो गया और अध्यक्ष सहित अन्य पदाधिकारियों की नियुक्ति और तबादले हुए हैं। कुछ नेतों को संगठन से सरकार में जगह मिल मिली जबकि सरकार में शामिल चेहरे संगठन में लाया गया है।

PunjabKesari

नड्डा को संगठन का लंबा अनुभव 
अध्यक्ष पद के लिए नड्डा के नाम की चर्चा सियासत और संगठन में उनके अंबे अनुभव के कारण हैं। वह जे पी आंदोलन के समय से राजनीती में हैं और अखिल बहरतीय विद्यार्थी संघ के सक्रिय नेता रहे हैं, 1977 से 1979 तक वह हिमाचल ए बी वी पी के संयुक्त सचिव रहे और हिमाचल स्टूडेंट यूनियन अध्यक्ष रहने के साथ साथ अखिल भारतीय युवा मोर्चा के अध्यक्ष भाजपा के महासचिव भी रह चुके हैं। वह हिमाचल प्रदेश में तीन बार विधायक रहने के साथ साथ दो बार मंत्री रहे हैं और 2012 में उन्हें राजय सभा भेजा गया था लिहाजा उनके अनुभव को देखते हुए उनके नाम पर गंभीरता से चर्चा हो रही है।

PunjabKesari

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!