279 सीटों के साथ दोबारा NDA सरकार की संभावना, कांग्रेस के खाते में 149 सीट: सर्वे

Edited By Anil dev,Updated: 09 Apr, 2019 10:57 AM

nda congress bjp tamil nadu bjp

देश में अभी चुनाव हों तो राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) को बहुमत हासिल हो सकता है। टाइम्स नाउ और वीएमआर के ओपिनियन पोल में यह दावा किया गया है। सर्वे के अनुसार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में राजग को 279 सीटें मिल सकती हैं। दक्षिण में...

नई दिल्ली: देश में अभी चुनाव हों तो राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) को बहुमत हासिल हो सकता है। टाइम्स नाउ और वीएमआर के ओपिनियन पोल में यह दावा किया गया है।

PunjabKesari

सर्वे के अनुसार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में राजग को 279 सीटें मिल सकती हैं। दक्षिण में कांग्रेस को अच्छे फायदे के साथ पार्टी को कुल 149 सीटें मिलने का अनुमान लगाया गया है। अन्य दल 115 सीट जीत सकते हैं।

PunjabKesari

चैनल के अनुसार यह सर्वे 22 मार्च से 4 अप्रैल के बीच देश भर में 960 जगह किया गया। कुल 14301 मतदाताओं की राय ली गई। तमिलनाडु में भाजपा का वोट शेयर बढऩे की बात कही गई है मगर जयललिता की अनुपस्थिति में यह सीटों में बदलता नहीं दिख रहा है। यहां कांग्रेस और उसके सहयोगी 33 सीटों पर जीतते दिख रहे हैं। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के वायनाड से चुनाव लडऩे का असर केरल में दिख रहा। 

PunjabKesari

कांग्रेस के नेतृत्व वाला यूडीएफ कुल 20 में 17 सीटें तक जीत सकता है। उत्तर प्रदेश में भाजपा को 23 सीटों का नुकसान उठाना पड़ सकता है। यहां कांग्रेस को तीन व महागठबंधन को 27 सीटें मिल सकती हैं। ओडिसा में भाजपा 1 सीट से 12 सीट पर पहुंचती दिख रही है। पश्चिमी बंगाल में भाजपा को इस बार 7 सीट का फायदा हो सकता है और वह 9 सीटें जीत सकती है। यहां कांग्रेस को 2 और तृणमूल को 3 सीटों के नुकसान का अनुमान है। असम में भाजपा और कांग्रेस सहयोगी दोनों को एक एक सीट का फायदा हो सकता है। 

PunjabKesari

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!