राष्ट्रपति पद की NDA प्रत्याशी द्रौपदी मुर्मू आज करेंगी नामांकन, वहीं एकनाथ शिंदे के समर्थन में 37 विधायकों ने डिप्टी स्पीकर को भेजी चिट्ठी, मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ में पढ़ें देश की बड़ी खबर

Edited By Pardeep,Updated: 24 Jun, 2022 06:14 AM

nda s presidential candidate draupadi murmu to file nomination today

राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की ओर से राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार चुनी गई ओड़िशा के आदिवासी महिला द्रौपदी मुर्मू शुक्रवार को नामांकन दाखिल करेंगी। मुर्मू ओडिशा की आदिवासी महिला

नई दिल्लीः राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की ओर से राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार चुनी गई ओड़िशा के आदिवासी महिला द्रौपदी मुर्मू शुक्रवार को नामांकन दाखिल करेंगी। मुर्मू ओडिशा की आदिवासी महिला नेत्री हैं और वे झारखण्ड की पूर्व राज्यपाल भी रह चुकी हैं। अगर द्रौपदी मुर्मू देश की राष्ट्रपति चुनाव जीत जाती है तो वह देश की पहली आदिवासी महिला राष्ट्रपति बनेंगी। 
PunjabKesari
उधर, बागी शिवसेना नेता ने महाराष्ट्र विधानसभा के उपाध्यक्ष को शिवसेना विधायक दल के नेता के रूप में खुद की नियुक्ति की पुष्टि की और पार्टी के मुख्य सचेतक के रूप में भरतशेत गोगावाले की नियुक्ति के संबंध में पत्र लिखा। उनके पत्र में शिवसेना के 37 विधायकों के हस्ताक्षर हैं और पत्र की एक प्रति डिप्टी स्पीकर नरहरि जिरवाल, राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी और विधान परिषद के सचिव राजेंद्र भागवत को भेजी गई है।

मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ में पढ़ें देश की बड़ी खबरें- 

नेशनल हेराल्ड मामला: ED ने सोनिया गांधी को जुलाई के आखिरी में पेश होने के लिए कहा

नेशनल हेराल्ड केस के कथित मनी लॉन्ड्रिंग मामले की जांच कर रहा प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी जुलाई महीने के आखिरी में किसी भी समय पेश होकर अपना बयान दर्ज कराने को कहा है। सोनिया गांधी ने अपनी खराब सेहत की वजह से ईडी से आग्रह किया था कि उनकी पेशी की तारीख कुछ सप्ताह के लिए आगे बढ़ा दी जाए। ईडी ने उनके इस आग्रह को स्वीकार कर लिया। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को आज यानी 23 जून को पेश होना था।  

BJD के बाद द्रौपदी के समर्थन में आए आंध्र प्रदेश के सीएम  
वाईएसआर कांग्रेस के अध्यक्ष और आंध्र प्रदेश के सीएम जगन मोहन रेड्डी ने गुरुवार को एनडीए की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू को समर्थन देने का ऐलान किया। वाईएसआरसीपी का यह समर्थन इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि उसके पास 4 फीसदी वोट शेयर है। ओडिशा की बीजू जनता दल पहले ही मुर्मू के समर्थन की घोषणा कर चुकी है। 

PM मोदी ने की द्रौपदी मुर्मू की तारीफ, कहा- उनकी उम्मीदवारी को समाज के सभी वर्गों ने सराहा 
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बृहस्पतिवार को कहा कि राष्ट्रपति पद के लिए राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की ओर से द्रौपदी मुर्मू की उम्मीदवारी की देश भर में तथा समाज के सभी वर्गों द्वारा सराहना की जा रही है। राष्ट्रपति चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने अपने गृह राज्य ओड़िशा से दिल्ली पहुंची मुर्मू से मुलाकात के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने यह बात कही। 

बीजेपी ने लाखों युवाओं का सपना तोड़ाः अग्निपथ पर बोले राहुल गांधी 
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने ‘अग्निपथ’ योजना को देश और सेना के साथ मोदी सरकार का नया धोखा करार देते हुए बुधवार को दावा किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को इस योजना को वापस लेना पड़ेगा। राहुल गांधी ने कांग्रेस मुख्यालय में मौजूद कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं, सांसदों एवं विधायकों को संबोधित करते हुए यह भी कहा कि ईडी की उनसे पूछताछ एक ‘छोटा मामला’ है क्योंकि आज बेरोजगारी और ‘अग्निपथ’ योजना सबसे जरूरी मुद्दे हैं।

ममता बनर्जी बोलीं- शिवसेना के बागी विधायकों को बंगाल भेजो, हम रखेंगे अच्छा ध्यान 
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने असम के होटल में ठहरे शिवसेना के बागी विधायकों के बारे में कहा है कि उन्हें बंगाल भेजो। हम अच्छी तरह से उनका ध्यान रखेंगे। ममता ने कहा कि हम उद्धव ठाकरे और सभी के लिए न्याय चाहते हैं। आज आप (बीजेपी) सत्ता में हैं और पैसे, बाहुबल, माफिया ताकत का इस्तेमाल कर रहे हैं, लेकिन एक दिन तुम्हें जाना ही है। कोई आपकी पार्टी भी तोड़ सकता है। यह गलत है। मैं इसका समर्थन नहीं करती। महाराष्ट्र के बाद वे अन्य सरकारों को भी गिरा देंगे। 

भारत और चीन ने छात्रों की वापसी, सीधी उड़ानें बहाल होने पर की बातचीत
भारत और चीन ने कोविड-19 संबंधी बीजिंग के प्रतिबंधों के कारण दो साल से घरों में अटके हजारों भारतीय छात्रों की वापसी तथा कोरोना वायरस महामारी से बाधित सीधी उड़ानें बहाल करने के विषय पर चर्चा की। भारतीय दूतावास ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। चीन में भारत के राजदूत प्रदीप कुमार रावत और चीन के विदेश मंत्री वांग यी की बुधवार को हुई बातचीत में भारतीय छात्रों की वापसी का जटिल मुद्दा भी आया। 

तमिलनाडु में पटाखा इकाई में विस्फोट, 3 लोगों की मौत
तमिलनाडु में पटाखा इकाई में विस्फोट से 3 लोगों की मौत हो गई है। हादसा चेन्नई से करीब 174 किलोमीटर दूर कुड्डालोर में हुआ। मुख्यमंत्री एम के स्टालिन ने मृतकों के परिवारों को तीन-तीन लाख रुपए की सहायता राशि देने की घोषणा की है। 

नेपाल के जनकपुर पहुंची पहली भारत गौरव ट्रेन
भारत-नेपाल में रामायण सर्किट से जुड़े स्थानों को जोड़ने वाली पहली भारत गौरव ट्रेन गुरुवार को भारत से 500 पर्यटकों को लेकर नेपाल के जनकपुर पहुंची। जनकपुर धाम स्टेशन पहुंची 14 बोगियों वाली ट्रेन को मंगलवार को दिल्ली के सफदरजंग रेलवे स्टेशन से हरी झंडी दिखाई गई थी। भारत सरकार ने भगवान राम और सीता से संबद्ध सभी प्रमुख स्थानों तक पहुंचने और रामायण सर्किट बनाने की यह पहल शुरू की थी। 

असम में बाढ़ से 7 और लोगों की मौत, अब तक 108 लोगों की गई जान 
असम में बाढ़ की स्थिति बृहस्पतिवार को भी गंभीर बनी रही तथा सात और लोगों की मौत हो जाने से इस आपदा में अब तक कुल 108 लोगों की जान जा चुकी है। मुख्यमंत्री हिमंत विश्व सरमा ने बाढ़ से बुरी तरह प्रभावित सिलचर शहर का हवाई सर्वेक्षण किया है। असम राज्य आपदा प्रबंधन के बुलेटिन के अनुसार बाढ़ प्रभावित लोगों की संख्या घटी है। बाढ़ से 30 जिलों के 45.34 लाख लोग प्रभावित हुए हैं, जबकि बुधवार को 32 जिलों में बाढ़ प्रभावित लोगों की संख्या 54.5 लाख थी।  

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!