बिहार में आज एनडीए करेगा उम्मीदवारों का ऐलान (पढ़ें 23 मार्च की खास खबरें)

Edited By Yaspal,Updated: 23 Mar, 2019 05:31 AM

nda will announce candidates in bihar today

लोकसभा चुनाव के लिए बिहार में आज एनडीए अपनी सभी लोकसभा सीट के लिए उम्मीदवारों का ऐलान करेगा। राज्य में भाजपा-जदयू 17-17 सीटों पर चुनाव लड़ रहे हैं तो वहीं लोजपा 6 सीटों पर अपने उम्मीदवार...

नई दिल्ली/जालंधर (वेब डेस्क): लोकसभा चुनाव के लिए बिहार में आज एनडीए अपनी सभी लोकसभा सीट के लिए उम्मीदवारों का ऐलान करेगा। राज्य में भाजपा-जदयू 17-17 सीटों पर चुनाव लड़ रहे हैं तो वहीं लोजपा 6 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारेगी। भाजपा केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में बिहार की 17 सीटों पर नाम तय कर लिए गए हैं।
PunjabKesari
बंगाल में चुनावी सभा करेंगे राहुल गांधी
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी आज मालदा जिले के चचल में रैली कर पश्चिम बंगाल में चुनावी अभियान का बिगुल फूकेंगे। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सोमेन मित्रा ने शुक्रवार को कहा, ‘‘ उन 11 सीटों पर प्रचार शुरू कर दिया गया है, जहां हमने उम्मीदवारों के नाम की घोषणा कर दी है।
PunjabKesari
बिहार दौरे पर राहुल गांधी

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी आज बिहार के दौरे पर जाएंगे। वह यहां एक चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे। बता दें कि बिहार में कांग्रेस को महागठबंधन में 9 सीटें मिली हैं, जबकि आजरेडी 20 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। वहीं रालोसपा को पांच और जीतनराम मांझी की पार्टी ‘हम’ को तीन सीटें मिली हैं।
PunjabKesari
खेल
इंडियन प्रीमियर लीग (आई.पी.एल.) ट्वंटी 20 टूर्नामैंट के 12वें संस्करण की शुरूआत आज यहां चेपौक स्टेडियम में महेंद्र सिंह धोनी की अगुवाई वाली गत चैम्पियन चेन्नई सुपर किंग्स और स्टार खिलाड़ी विराट कोहली के नेतृत्व वाली रॉयल चैलेंजर्स बेंगलूर (आर.सी.बी.) के बीच आपसी टक्कर से होगी। अनुभवी विकेटकीपर धोनी ने आई.पी.एल. के पहले ही सत्र से चेन्नई की कमान संभाली जबकि विराट ने 2012 में बेंगलूर की कप्तानी का जिम्मा लिया।
PunjabKesari
बॉस्केटबॉल : एन.बी.ए. बॉस्केटबाल लीग-2018/19
फुटबॉल : यूरोपियन क्वालीफाइंग टूर्नामैंट
टैनिस : ए.टी.पी. 1000 मियामी ओपन-2019

Related Story

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!