Edited By Pardeep,Updated: 12 Sep, 2018 12:37 AM
नागालैंड के मुख्यमंत्री नेफ्यू रियो ने एक शिष्टमंडल के साथ केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह से नई दिल्ली में मुलाकात करके विभिन्न परिजानाओं के लिए केन्द्र की मदद का आग्रह किया है। मुख्यमंत्री कार्यालय की मीडिया सेल द्वारा मंगलवार को जारी बयान के...
कोहिमाः नागालैंड के मुख्यमंत्री नेफ्यू रियो ने एक शिष्टमंडल के साथ केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह से नई दिल्ली में मुलाकात करके विभिन्न परिजानाओं के लिए केन्द्र की मदद का आग्रह किया है।
मुख्यमंत्री कार्यालय की मीडिया सेल द्वारा मंगलवार को जारी बयान के अनुसार रियो ने सोमवार को सिंह से उनके कार्यालय में मुलाकात की और राज्य के पूर्वी क्षेत्र के विकास के लिए परियाजनाओं को अनुमोदित करने का आग्रह किया। मुख्यमंत्री ने सिंह को हाल की प्राकृतिक आपदाओं से राज्य को हुए नुकसान के बारे में जानकारी दी और राहत एवं बचाव कार्यों में मदद की गुहार लगाई। शिष्टमंडल में उप मुख्यमंत्री वाई पट्टोन भी शामिल थे।