सावधान! कहीं आप बाजार में 2000 के नकली नोट तो नहीं ले रहे...

Edited By Anil dev,Updated: 29 Nov, 2018 11:15 AM

nepal bangladesh delhi notes

नेपाल व बांग्लादेश के रास्ते दिल्ली व एनसीआर में नकली नोटों की सप्लाई करने वाले एक इंटरनेशन गिरोह का स्पेशल सेल ने भंडाफोड़ कर चार तस्करों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में एक मुख्य आरोपी नेपाल का रहने वाला है।

नई दिल्ली: नेपाल व बांग्लादेश के रास्ते दिल्ली व एनसीआर में नकली नोटों की सप्लाई करने वाले एक इंटरनेशन गिरोह का स्पेशल सेल ने भंडाफोड़ कर चार तस्करों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में एक मुख्य आरोपी नेपाल का रहने वाला है। देश में नोटबंदी नकली नोटों पर नकेल लगाने में फ्लॉप साबित हुआ क्योंकि यह भारी मात्रा में सप्लाई हो रहा है। गिरफ्तार आरोपियों के पास से सेल की टीम ने 8.48 लाख रुपए के जाली नोट बरामद किया है। सभी बरामद नोट 2000 रुपए के हैं। यह जाली नोट इतनी बेहतरीन क्वॉलिटी के हैं कि आम आदमी के लिए इन्हें पहचानना मुश्किल है। गिरफ्तार आरोपियों नेपाल निवासी मुख्तार अहमद,वेस्ट बंगाल निवासी फारुख उर्फ लंबू,शरीफुल इस्लाम और बिहार निवासी आसिफ राज के रूप में हुई है। 

नेपाल तक फैला था जाली नोटों का कारोबार
पुलिस पूछताछ में शरीफुल ने पुलिस को बताया कि वह दिल्ली में रहने वाले आसिफ राज के साथ मिलकर जाली नोटों का कारोबार दिल्ली में करता है। वह जाली नोटों की खेप आसिफ को देता है। इस जानकारी पर पुलिस टीम ने छापा मारकर आसिफ को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से 48 हजार रुपए के जाली नोट पुलिस ने बरामद किए। उसने बताया कि यह कारोबार नेपाल तक फैला है। नेपाल में बैठा मुख्तियार अहमद नेपाल से उसे जाली नोटों की सप्लाई करता है। इस जानकारी पर बुधवार सुबह स्पेशल सेल की टीम ने मुख्तियार अहमद को आनंद विहार से दबोच लिया, उसके पास से दो लाख के जाली नोट बरामद हुए।

8 साल से जाली नोटों का कर रहे हैं धंधा
पूछताछ में पता चला कि फारुख और शरीफुल पिछले 8 साल से जाली नोटों की तस्करी में लगे हुए हैं। दोनों जाली नोटों के धंधे में पार्टनर हैं। शरीफुल ने पुलिस को बताया उसने मालदा में अपने कांटेक्ट से 6 लाख के जाली नोट लिए थे। शरीफुल इस नकली नोट को फारुख और आसिफ को सप्लाई करने के लिए दिल्ली आया था। नेपाल का रहने वाला मुख्तियार अहमद जाली नोटों की खेप शरीफुल और आसिफ को भारत नेपाल के रक्सौल बॉर्डर पर देता था। मुख्तियार ने पुलिस को बताया कि नेपाल के बीरगंज इलाके में उसे दो लोग जाली नोटों की सप्लाई देते हैं, जिनकी पुलिस तलाश कर रही है।

नोटबंदी के बाद 70 लाख रुपए खपा चुके हैं भारत में 
पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि नोटबंदी के बाद अबतक वह लोग दिल्ली एनसीआर समेत भारत में करीब 70 लाख के नकली नोट बाजार में खफा चुके हैं। यह लोग वह 2000 रुपए का जाली नोट 1200 रुपए में देते थे।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!