Nepal Landslide: नेपाल में लैंडस्लाइड का कहर, दो बसें त्रिशूली नदी में बहीं, 65 यात्री लापता
Edited By Tamanna Bhardwaj,Updated: 12 Jul, 2024 09:50 AM
नेपाल में भूस्खलन की चपेट में आई दो बसों के उफनाई नदी में बहने से उनमें सवार कम से कम 65 यात्रियों के लापता होने की खबर है। सूत्रों के मुताबिक, 65 यात्रियों को ले जा रही दो बसें चितवन जिले के सिमलताल इ...
काठमांडू: नेपाल में भूस्खलन की चपेट में आई दो बसों के उफनाई नदी में बहने से उनमें सवार कम से कम 65 यात्रियों के लापता होने की खबर है। सूत्रों के मुताबिक, 65 यात्रियों को ले जा रही दो बसें चितवन जिले के सिमलताल इलाके में नारायणघाट-मुगलिंग मार्ग पर भूस्खलन की चपेट में आने के बाद उफनाई त्रिशूली नदी में बह गईं। चितवन के मुख्य जिला अधिकारी इंद्र देव यादव ने इस हादसे की पुष्टि की।
यादव ने बताया कि बचावकर्मियों ने भूस्खलन के मलबे को हटाने का काम शुरू कर दिया है। उन्होंने कहा कि हादसे के संबंध में अधिक जानकारी की प्रतीक्षा की जा रही है। प्रधानमंत्री पुष्प कमल दाहाल ‘प्रचंड' ने त्रिशूली नदी में दो बसों के बहने की घटना पर दुख जताते हुए युद्धस्तर पर तलाश एवं बचाव अभियान के निर्देश जारी किए हैं।
Related Story

श्रीलंका में लिट्टे नरसंहार का पुख्ता सबूतः चेम्मानी कब्रगाह से 65 कंकालों में बच्ची के अवशेष भी,...

बलूचिस्तान में आंतकियों ने बस को बनाया निशाना, 3 यात्रियों की मौत व 7 घायल

यात्रियों से भरी बस पर अंधाधुंध फायरिंग: 3 की मौत, 7 घायल

पाकिस्तान में बस रोक 9 यात्रियों की गोली मारकर हत्या, पहचान पत्र देखकर मारे सारे पंजाबी

VIDEO:आसमान में विमान का दरवाजा खोलने लगा यात्री ! फ्लाइट अटेंडेंट से की हाथापाई, यात्रियों में मची...

उड़ान भरते ही पुलिस हेलिकॉप्टर क्रैश होकर नदी में गिरा, VIDEO देख खड़े हो जाएंगे रोंगटे

इस देश ने यात्रियों से भरी फ्लाइट को समझ लिया था दुश्मनों का सैन्य विमान, हवा में कर दिया...

Project-77: भारतीय नौसेना का नया खुफिया हथियार, जो समंदर में मचाएगा कहर, थर-थर कांपेंगे...

दुनियाभर में फिर बजी खतरे की घंटी! कोरोना के बाद अब CHIKV का कहर, वायरस ने 2 लाख लोगों को बनाया...

लद्दाख तनाव के बाद जयशंकर की पहली चीन यात्रा, SCO बैठक में लेंगे भाग