सुभाष चंद्र बोस को PM मोदी और अमित शाह का नमन, बोले- देश के लिए आपके त्याग को नहीं भूलेंगे हम

Edited By vasudha,Updated: 23 Jan, 2021 09:59 AM

netaji subhash chandra bose birth anniversary

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शनिवार को स्वतंत्रता सेनानी नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 125वीं जयंती पर उन्हें श्रद्धांजली दी। पीएम मोदी ने कहा कि देश की आजादी के लिए उनके त्याग व समर्पण को हमेशा याद किया जाता रहेगा।...

नेशनल डेस्क:  प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शनिवार को स्वतंत्रता सेनानी नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 125वीं जयंती पर उन्हें श्रद्धांजली दी। पीएम मोदी ने कहा कि देश की आजादी के लिए उनके त्याग व समर्पण को हमेशा याद किया जाता रहेगा। मोदी ने ट्वीट किया कि महान स्वतंत्रता सेनानी और भारत माता के सच्चे सपूत नेताजी सुभाष चंद्र बोस को उनकी जन्म-जयंती पर शत-शत नमन। कृतज्ञ राष्ट्र देश की आजादी के लिए उनके त्याग और समर्पण को सदा याद रखेगा।

PunjabKesari

बोस ने भारतीय स्वतंत्रता संग्राम को नई शक्ति प्रदान की: पीएम मोदी
वहीं शाह ने अपने ट्विट संदेश में कहा कि नेताजी सुभाष चन्द्र बोस के साहस और पराक्रम ने भारतीय स्वतंत्रता संग्राम को नई शक्ति प्रदान की। उन्होंने विपरीत परिस्थितियों में अपने करिश्माई नेतृत्व से देश की युवाशक्ति को संगठित किया। स्वतंत्रता आन्दोलन के ऐसे महानायक की 125वीं जयंती पर उन्हें कोटि-कोटि नमन।

PunjabKesari
 गृह मंत्री ने भी दी श्रद्धांजलि 
एक अन्य ट्विट में  गृह मंत्री ने कहा कि  सम्पूर्ण राष्ट्र नेताजी के पराक्रम और अविरल संघर्ष के लिए सदैव ऋणी रहेगा। उनकी जयंती को ‘पराक्रम दिवस' के रूप में मनाकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने उन्हें एक अभूतपूर्व श्रद्धांजलि दी है। समस्त देशवासियों को पराक्रम दिवस की शुभकामनाएं देता हूँ। उल्लेखनीय है कि सरकार ने नेताजी की जयंती को हर वर्ष देश भर में पराक्रम दिवस के रूप में मनाने का निर्णय लिया है।

PunjabKesari
आज पराक्रम दिवस मना रहा देश 
नेताजी का जन्म 23 जनवरी को ओडिशा के कटक में हुआ था। केंद्र सरकार के संस्कृति मंत्रालय ने उनकी 125वीं जयंती पर देश भर में कई कार्यक्रमों का आयोजन किया है। प्रधानमंत्री पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में आयोजित ‘‘पराक्रम दिवस'' समारोह में शिरकत करेंगे। 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!