जम्मू कश्मीर में सीआरपीएफ के 10 कर्मियों सहित 128 व्यक्ति कोविड-19 से संक्रमित पाये गए

Edited By Monika Jamwal,Updated: 26 Jun, 2020 01:14 AM

new cases of covid19 in jammu kashmir

जम्मू कश्मीर में बृहस्पतिवार को कोविड-19 के 128 नये मामले सामने आये जिससे इस केंद्र शासित प्रदेश में इसके कुल मामले बढ़कर 6,489 हो गए। यह जानकारी अधिकारियों ने दी।

श्रीनगर : जम्मू कश्मीर में बृहस्पतिवार को कोविड-19 के 128 नये मामले सामने आये जिससे इस केंद्र शासित प्रदेश में इसके कुल मामले बढ़कर 6,489 हो गए। यह जानकारी अधिकारियों ने दी। अधिकारियों ने बताया कि केंद्र शासित प्रदेश में सामने आये 128 नये मामलों में संक्रमित पाये गए सीआरपीएफ के 10 कर्मी भी शामिल हैं। अधिकारियों ने बताया कि कोविड-19 के नये मामलों में से १४ मामले जम्मू क्षेत्र से जबकि 113 घाटी से हैं। जम्मू कश्मीर में ऐसे मरीजों की संख्या 2,492है जिनका अभी इलाज चल रहा है। कुल 3,968 मरीज संक्रमण से ठीक हो चुके हैं।

 

बृहस्पतिवार को सामने आये नये मामलों में 20 वे लोग शामिल हैं जो हाल में केंद्र शासित प्रदेश लौटे थे। इन मामलों में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के 10 कर्मियों के मामले भी शामिल हैं जो संक्रमित पाये गए हैं। अधिकारियों ने बताया कि जम्मू कश्मीर में कोविड-19 से तीन और मरीजों की मौत हो गई है जिससे केंद्र शासित प्रदेश में मृतक संख्या बढ़कर 91 हो गई है। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को बताया कि दो मौतें कश्मीर घाटी में हुई जबकि एक अन्य मरीज की मौत जम्मू क्षेत्र में हुई।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!