Edited By Monika Jamwal,Updated: 07 Sep, 2020 09:13 PM
श्रीनगर की सबसे प्रसि़द्ध दरगाह हजरतबल का कायाकल्प किया गया है।
श्रीनगर: श्रीनगर की सबसे प्रसि़द्ध दरगाह हजरतबल का कायाकल्प किया गया है। डल झील के किनारे स्थित खूबसूरत दरगाह में नमाज के लिए एक नया हाल बनाया गया है और साथ ही महिलाओं के लिए शौचालय भी बनाए गए हैं। इससे स्थानीय लोगोंके साथ ही दरगाह को देखने के लिए आने वाले लोगों को भी सुविधा मिलेगी।
हजरतबल दरगाह श्रीनगर की सबसे प्रमुख और प्रसिद्ध दरगाह है। यहां वर्षभर पूरे कश्मीर से श्रद्धालु आते हैं। इसके साथ ही कश्मीर घूमने आने वाले पर्यटक भी इस दरगाह में जरूर जाते हैं। दरगाह में सबसे ज्यादा भीड़ शुक्रवार की नमाज के लिए जुटती है जिसे जुम्मे की नमाज कहा जाता है। उस दिन यहां नमाजियों का तांतालगा रहता है। ऐसे में जो सबसे बड़ी कमी थी वो महिलाओं के शौचालयों की थी। इसी को ध्यान मेंरखते हुऐ दरगाह में एक प्रेयर हाल बनाया गया है और साथ ही शौचालय भी बनाए गए हैं। यह हाल सिर्फ महिलाओं के लिए है।
श्रीनगर नगर निगम के अधिकारी ने बताया कि उन्होंने दरगाह में 18 डब्लयूसी बनाए हैं जोकि पमाज से पहले वुजु के लिए हैं और तीन शौचालय बनवाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि काम पूराही होने वालाथा पर कोविड 19 के कारण कुछ रह गया है और जल्द ही इसे पूरा किया जाएगा। उन्होंने कहा कि काम के लिएअब स्थानीय कामगारों को लगाया गया है।
स्थानीय लोगों के अनुसार पहले हाल नहीं होने के कारण महिलाओं को कड़ी धूप में बैठना पड़ता था पर अब उन्हें हाल में बैठा है और है अच्छा है।