मुंबई में पश्चिमी रेलवे की नई पहल,स्टेशन परिसर में लगवाईं प्लास्टिक से बनी बेंचें

Edited By shukdev,Updated: 03 Oct, 2019 08:41 PM

new initiative of western railway in mumbai

मुंबई के चर्चगेट स्टेशन परिसर में पश्चिमी रेलवे ने यात्रियों के लिए पुनर्चक्रित प्लास्टिक से बनी तीन बेंचें लगवाई हैं। पश्चिमी रेलवे के एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार पहली बार पुनर्चक्रित प्लास्टिक का प्रयोग स्टेशन परिसर में यात्रियों की सुविधा के लिए...

मुंबई: मुंबई के चर्चगेट स्टेशन परिसर में पश्चिमी रेलवे ने यात्रियों के लिए पुनर्चक्रित प्लास्टिक से बनी तीन बेंचें लगवाई हैं। पश्चिमी रेलवे के एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार पहली बार पुनर्चक्रित प्लास्टिक का प्रयोग स्टेशन परिसर में यात्रियों की सुविधा के लिए किया गया है। पर्यावरण हित के लिए और प्लास्टिक से होने वाले प्रदूषण को खत्म करने के लिए यह एक रोचक पहल है जिसके तहत ये बेंचें चर्चगेट के प्लेटफार्म नंबर 2 और 3 पर लगाई गई हैं। पश्चिमी रेलवे के उपनगरीय नेटवर्क पर चर्चगेट एक महत्वपूर्ण स्टेशन है। 

भारतीय रेल की एक और नई पहल - रीसाइकलड प्लास्टिक से बने 3 बेंच पश्चिम रेलवे के चर्चगेट स्टेशन पर लगायें गए हैं। ये बेंच मजबूत एंव वज़नी हैं, इससे पर्यावरण को दूषित होने से बचाने में मदद मिलेगी । pic.twitter.com/xUDHbp29vw

— Ministry of Railways (@RailMinIndia) October 2, 2019

अधिकारियों के अनुसार ये बेंचें किसी निजी कंपनी द्वारा चलाए गए प्लास्टिक बोतल एकत्रीकरण अभियान का परिणाम हैं। उन्होंने बताया कि ये बेंच पोस्ट-कंज्यूमर मिक्स प्लास्टिक जैसे बहुपरतीय प्लास्टिक (एमएलपी) और प्लास्टिक की थैलियों से बनाई गई हैं और इस पहल के साथ पश्चिमी रेलवे सरकार के पर्यावरण संरक्षण के अभियान में सहयोग दे रहा है। अधिकारी ने बताया कि एक बेंच बनाने में लगभग 40-50 किलोग्राम प्लास्टिक का उपयोग हुआ है और बाहरी जगहों के लिए ये बेंचें जलरोधक और उपयोगी हैं। 

रेल मंत्रालय ने इस पहल की प्रशंसा करते हुए कहा है कि इससे हमारे पर्यावरण संरक्षण में मदद मिलेगी। मंत्रालय ने बुधवार को ट्वीट किया कि ये बेंचें ठोस और मजबूत हैं और ये हमारे पर्यावरण को संक्रमण से बचाएंगी। पश्चिमी रेलवे के निर्वाचित मंडल के सदस्य राजीव सिंहल ने कहा कि इस पहल ने एक संदेश दिया है कि सभी हितधारक पर्यावरण संरक्षण के लिए अपना सहयोग दे सकते हैं। कुछ समय पहले पश्चिमी रेलवे के स्टेशनों पर 15 दिन तक चलाए गए एक सफाई अभियान के तहत लगभग 109 टन बेकार प्लास्टिक इकठ्ठा किया गया था।

Related Story

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!