जम्मू कश्मीर में नए भूमि कानून से घोटाले, भूमि कब्जे के मामलों पर रोक लगेगी : जितेंद्र सिंह

Edited By Monika Jamwal,Updated: 26 Nov, 2020 01:01 PM

new land law in jk will curb scam land possession cases jitendra singh

केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने कहा कि जम्मू कश्मीर में नए भूमि कानून से भूमि पर कब्जा करने के मामलों और ''रोशनी'' जैसे घोटालों पर रोक लगेगी।

नयी दिल्ली: केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने कहा कि जम्मू कश्मीर में नए भूमि कानून से भूमि पर कब्जा करने के मामलों और 'रोशनी' जैसे घोटालों पर रोक लगेगी। उन्होंने कहा कि यह कानून 'नेता-प्रशासन गठजोड़ के माफिया सदस्यों' के भी खिलाफ है जिन्होंने पिछली आधी सदी में अनधिकृत जमीन पर बड़ी-बड़ी इमारतें, बंगले और वाणिज्यिक परिसर बनवाए हैं। कार्मिक राज्य मंत्री सिंह ने कहा,"ही कारण है कि कानून तोड़ने के आदी इन सभी लोगों ने गिरोह बनाकर भूमि कानून के खिलाफ झूठ फैलाने का अभियान चलाया। भारत के संविधान के प्रावधानों के तहत इस कानून को लागू किया गया है।"

PunjabKesari

उन्होंने आरोप लगाया कि 'रोशनी घोटाले में संलिप्त' और भूमि पर कब्जा करने वाले लोग जम्मू कश्मीर के भूमि कानून का विरोध कर रहे हैं। केंद्रशासित क्षेत्र के प्रशासन ने एक नवंबर को जम्मू कश्मीर राज्य भूमि (मालिकाना हक सौंपने) कानून, 2001 के तहत भूमि के मालिकाना हक स्थानांतरण को रद्द कर दिया। इस कानून को रोशनी कानून भी कहा जाता है। इसके तहत 2.5लाख एकड़ जमीन का मालिकाना हक सौंपा जाना था। सिंह ने कहा, "नए भूमि कानून से भविष्य में रोशनी जैसे घोटाले और भूमि कब्जे के मामलों पर रोक लगेगी।"
 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!