mahakumb

दिल्ली में महिलाओं के लिए नई योजना : हर महीने 1000 रुपये की आर्थिक मदद, जल्द शुरू होगा रजिस्ट्रेशन

Edited By Parveen Kumar,Updated: 12 Dec, 2024 10:44 PM

new scheme for women in delhi

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने विधानसभा चुनाव से पहले महिलाओं के लिए एक खास योजना का ऐलान किया है। इस योजना का नाम "मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना" रखा गया है। इसके तहत महिलाओं को हर महीने 1000 रुपये की आर्थिक मदद दी जाएगी। रजिस्ट्रेशन की...

नेशनल डेस्क : दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने विधानसभा चुनाव से पहले महिलाओं के लिए एक खास योजना का ऐलान किया है। इस योजना का नाम "मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना" रखा गया है। इसके तहत महिलाओं को हर महीने 1000 रुपये की आर्थिक मदद दी जाएगी। रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुक्रवार से शुरू होगी।

कौन उठा सकता है लाभ?

उम्र सीमा: 18 साल या उससे अधिक उम्र की महिलाएं।
दिल्ली में वोटर होना जरूरी: योजना का लाभ केवल उन महिलाओं को मिलेगा, जिनका नाम दिल्ली की वोटर लिस्ट में 12 दिसंबर 2024 तक दर्ज होगा।
आय सीमा: परिवार की सालाना आय 3 लाख रुपये से कम होनी चाहिए।

इन बातों का रखना पड़ेगा ध्यान

  • परिवार का कोई भी सदस्य सरकारी नौकरी में नहीं होना चाहिए।
  • परिवार का कोई भी व्यक्ति जीएसटी न भरता हो।
  • किसी अन्य योजना से वित्तीय मदद न मिल रही हो।
  • राशि बढ़ेगी चुनाव के बाद


अगर दिल्ली चुनाव में पार्टी जीतती है, तो इस राशि को बढ़ाकर 2100 रुपये प्रति माह कर दिया जाएगा। सरकार के मुताबिक, इस योजना से लगभग 38 लाख महिलाओं को फायदा होगा। इसके लिए 456 करोड़ रुपये का वार्षिक बजट तय किया गया है।

रजिस्ट्रेशन कैसे होगा?

  • रजिस्ट्रेशन के लिए वोटर आईडी या आधार कार्ड की जरूरत होगी।
  • आवेदन पत्र दिल्ली सरकार की आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड किया जा सकेगा।
  • फॉर्म को जरूरी दस्तावेजों के साथ दिल्ली सरकार के नजदीकी कार्यालय में जमा करना होगा।
  • वेरिफिकेशन के बाद महिलाओं के बैंक खाते में सीधे पैसे भेजे जाएंगे।
  • अन्य राज्यों की योजनाओं से प्रेरणा
  • दिल्ली सरकार ने बताया कि इस योजना की शुरुआत महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए की गई है। मध्य प्रदेश की "लाडली बहना योजना" जैसे प्रयास पहले से सफल रहे हैं।

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!