कोरोना पॉजिटिव मां की कोख से जन्मे नवजात ने दी मौत को मात, 19 दिन तक लड़ा वायरस से

Edited By Seema Sharma,Updated: 01 Jun, 2021 12:46 PM

newborn defeated corona

स्थानीय सिविल अस्पताल में कोरोना पॉजिटिव मां की कोख से जन्मा बच्चा क्रिटिकल कंडीशन में 19 दिनों तक मौत से लड़कर ठीक हो गया है। जन्म के समय मां को गंवाने वाले नवजात को बचाने के लिए डाक्टरों ने भरपूर कोशिश की। नतीजतन बिना मां के बच्चे की जान बच गई।...

नेशनल डेस्क: स्थानीय सिविल अस्पताल में कोरोना पॉजिटिव मां की कोख से जन्मा बच्चा क्रिटिकल कंडीशन में 19 दिनों तक मौत से लड़कर ठीक हो गया है। जन्म के समय मां को गंवाने वाले नवजात को बचाने के लिए डाक्टरों ने भरपूर कोशिश की। नतीजतन बिना मां के बच्चे की जान बच गई। कोरोना से 19 दिनों तक लड़ने वाले बच्चे का नाम परिजन ‘अभय’ रखने पर विचार कर रहे हैं। सिविल अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार मांगरोल इलाके में रहने वाली रुचि पांचाल (28) को सांस लेने में तकलीफ हो रही थी। उन्हें 6 मई को सिविल अस्पताल लाया गया था।

 

गॉयनीवार्ड में भर्ती करने के बाद रुचि की कोरोना टैस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। जब 11 मई को रुचि को ज्यादा तकलीफ होने लगी, तो डाक्टरों ने बच्चे को बचाने के लिए सीजेरियन डिलीवरी कराई। सीजेरियन डिलीवरी कराने की वजह से रुचि को एनेस्थीसिया दिया गया। ऑप्रेशन के दौरान मां को नहीं बचाया जा सका, लेकिन बच्चे ने जन्म लिया। जन्म के बाद से ही बच्चा रो नहीं रहा था। उसे नली से दूध पिलाया गया और वैंटीलेटर पर रखा गया था।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!