नेपाल में भारत के नए राजदूत सुधाकर दलेला ने संभाला कार्यभार, नवीन श्रीवास्तव की ली जगह

Edited By Updated: 03 Nov, 2026 07:26 PM

newly appointed indian ambassador arrives in kathmandu to assume office

सुधाकर दलेला ने मंगलवार को काठमांडू स्थित भारतीय दूतावास में नेपाल में भारत के नए राजदूत का कार्यभार संभाल लिया। काठमांडू पहुंचने पर भारतीय दूतावास के वरिष्ठ अधिकारियों और नेपाल के विदेश मंत्रालय के प्रतिनिधियों ने उनका स्वागत किया। दलेला ने पिछले...

Kathmandu:  नेपाल में भारत के नवनियुक्त राजदूत सुधाकर दलेला ने मंगलवार को काठमांडू स्थित भारतीय दूतावास में अपना कार्यभार संभाल लिया। भारतीय दूतावास के सूत्रों ने यह जानकारी दी। इससे पहले, दलेला कार्यभार संभालने के लिए मंगलवार को काठमांडू पहुंचे।

 

काठमांडू में भारतीय दूतावास के उप-प्रभारी राकेश पांडे सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारियों और नेपाल के विदेश मंत्रालय के प्रतिनिधियों ने दलेला का स्वागत किया। दलेला ने नेपाल में भारत के राजदूत के रूप में नवीन श्रीवास्तव की जगह ली है, जो पिछले महीने सेवानिवृत्त हो गए। 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!