Edited By Monika Jamwal,Updated: 22 May, 2019 09:04 PM
जम्मू में बलातकार का एक नया मामला सामने आया है। जिले के अखनूर में एक नई नेवली दुल्हन से सामूहिक दुष्कर्म की खबर से पूरा शहर हिल गया है।
जम्मू : जम्मू में बलातकार का एक नया मामला सामने आया है। जिले के अखनूर में एक नई नेवली दुल्हन से सामूहिक दुष्कर्म की खबर से पूरा शहर हिल गया है। घटना चौक चौरा क्षेत्र की है। नव दंपत्ति अपने देवतों की वार्षिक मेल से लौट रहे थे कि रास्ते में बाईक सवारों ने उन्हें रोका और पति को बंधक बना पत्नी से सामूहिक दुष्कर्म किया।
पुलिस ने मौके का दौरा कर सबूत जुटा जांच शुरू कर दी है। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि वे बसवा गांव में बिरादरी की मेल से लौट रहे थे कि रास्त में कुछ बाईक सवारों ने उन्हें रोका और तेजधार हथियार की नोक पर पति को बंधक बना उसे झाडिय़ों में ले गये और उसके साथ रेप किया। रास्ता सुनसान होने के कारण उसकी किसी ने भी नहीं सुनी। पुलिस के अनुसार महिला का मेडिकल करवाया गया है और रिपोर्ट आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।