‘बेहद गंभीर' हुआ चक्रवात और ममता के खिलाफ सड़क पर उतरी BJP, पढ़ें अब तक की बड़ी खबरें

Edited By Anil dev,Updated: 12 Jun, 2019 03:55 PM

news buleltin bjp mamta benarjee up

ममता के खिलाफ सड़क पर उतरी भाजपा से लेकर बेहद गंभीर'' हुआ चक्रवात  तक, हम आपके लिए लाए हैं ऐसी खबरें जो आप अपने व्यस्त शेड्यूल के चलते मिस कर जाते हैं। इस न्यूज बुलेटिन में हम आपको हर क्षेत्र से जुड़ी बड़ी खबरें बताने जा रहे हैं। तो अब एक क्लिक में...

नेशनल डेस्क: ममता के खिलाफ सड़क पर उतरी भाजपा से लेकर बेहद गंभीर' हुआ चक्रवात  तक, हम आपके लिए लाए हैं ऐसी खबरें जो आप अपने व्यस्त शेड्यूल के चलते मिस कर जाते हैं। इस न्यूज बुलेटिन में हम आपको हर क्षेत्र से जुड़ी बड़ी खबरें बताने जा रहे हैं। तो अब एक क्लिक में पढ़िए देश-दुनिया से लेकर खेल जगत की अब तक की बड़ी खबरें।

प. बंगाल: मार्च कर रहे BJP कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले
पश्चिम बंगाल में सत्तारूढ़ पार्टी TMC और BJP के बीच झड़प का दौर थमने का नाम नहीं ले रहा है। आज भाजपा कार्यकर्ताओं ने तृणमूल सरकार के खिलाफ कोलकाता में प्रदर्शन किया। इस दौरान बिपिन बिहारी गांगुली स्ट्रीट पर कोलकाता पुलिस ने लाठीचार्ज किया और आंसू गैस के गोले फेंके। 

10 साल में दूसरी बार चांद पर कदम रखेगा भारत, ISRO ने जारी की चंद्रयान-2 की तस्वीरें
इसरो ने अपने महत्वाकांक्षी और बहुप्रतीक्षित स्पेस मिशन चंद्रयान-2 की पहली झलक दिखाई है। इसरो ने 9 से 16 जुलाई के बीच लॉन्च होने वाले मिशन के मॉड्यूल्स की तस्वीरें बुधवार को जारी की हैं। 9 से 16 जुलाई के बीच चंद्रमा की पृथ्वी से दूरी 384400 किलोमीटर रहेगी और अगर मिशन सफल हुआ तो अमेरिका, रूस, चीन के बाद भारत चांद पर रोवर उतारने वाला चौथा देश होगा

खनन घोटालाः गायत्री प्रजापति के घर समेत 22 जगहों पर CBI की छापेमारी
केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) अवैध खनन घोटाले के सिलसिले में उत्तर प्रदेश और दिल्ली में 22 ठिकानों पर छापेमारी कर रही है जिसमें उत्तर प्रदेश के पूर्व मंत्री गायत्री प्रजापति के तीन परिसर शामिल हैं। यह जानकारी अधिकारियों ने बुधवार को दी।

UP में पत्रकार की पिटाई मामले में DGP ओपी सिंह ने लिया एक्शन, SHO और पुलिस कांस्टेबल सस्पेंड
दिल्ली से सहारनपुर जा रही एक मालगाड़ी के 3 डिब्बे वैगन शंटिंग के दौरान ट्रैक से नीचे उतर गए। इस हादसे में 200 मीटर से ज्यादा ट्रैक उखड़कर क्षतिग्रस्त हो गया है। हादसे की सूचना मिलने पर जीआरपी पुलिस मौके पर पहुंच गई। इस दौरान एक पत्रकार भी मौके पर पहुंच गया।

‘बेहद गंभीर' हुआ चक्रवात वायु गुजरात की तरफ मुड़ा, 170Km की रफ्तार से चलेगी आंधी
चक्रवात ‘वायु' के ‘बेहद गंभीर चक्रवाती तूफान' में बदल जाने के कारण महाराष्ट्र में मुंबई और पड़ोस के कुछ तटीय इलाकों में बुधवार सुबह तेज हवाएं चलीं। मौसम विभाग ने यह जानकारी दी। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने चक्रवात की गंभीर स्थिति को अद्यतन करते हुए कहा है कि चक्रवात पड़ोसी राज्य गुजरात के सौराष्ट्र और कच्छ क्षेत्रों की ओर लगातार बढ़ रहा है।

पाकिस्तानी सरजमीं से आतंकवादी ठिकानों के खात्मे बिना भारत से वार्ता निरर्थक : हक्कानी
अमेरिका में पाकिस्तान के पूर्व राजदूत हुसैन हक्कानी ने ‘आतंकवाद और बातचीत साथ-साथ नहीं चल सकते' के भारत के रुख का समर्थन करते हुए कहा कि दोनों देशों के बीच कोई भी उच्च-स्तरीय बातचीत तब-तक निरर्थक रहेगी जब तक इस्लामाबाद अपनी सरजमीं से आतंकवादी ठिकानों को नहीं हटाता।

सनकी किंग किम ने जनरल को दी ऐसी भयानक सजा, जानकर कांप उठेगी रूह
उत्तर कोरिया के सनकी किंग किम जोंग उन की क्रूरता के किस्से सोसल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं। किम की दरिंदगी का  एक और नया तानाशाही कारनामा दुनिया के सामने आया है। किम जोंग ने अपने जनरल को तख्तापलट की साजिश रचने के आरोप में ऐसी सजा दी कि जानकर रूह कांप उठेगी।

CWC19: चोटिल धवन ने किया ट्वीट, बोले- 'कैंचियां हमें उड़ने से नही रोक सकती
एक तरफ धवन के चोटिल होने से उनके फैंस में निराशा फैली हुई है। वहीं 'गब्बर' के नाम से विख्यात दिल्ली के इस सलामी बल्लेबाज ने हार नहीं मानी है।ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ लंदन के केनिंग्टन ओवल मैदान में भारतीय ओपनर बल्लेबाज शिखर धवन ने 117 रनों की शतकीय पारी खेली।

CWC19: इंग्लैंड जाएंगे ऋषभ पंत, पाकिस्तान के खिलाफ मैच में मिल सकता है मौका
 भारतीय टीम के बांए हाथ के सलामी बल्लेबाज शिखर धवन अंगूठे में चोट के चलते 3 हफ्तों के लिए विश्व कप टीम से बाहर हो गए हैं। विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत चोटिल सलामी बल्लेबाज शिखर धवन के विकल्प के तौर इंग्लैंड रवाना हो गए हैं। वह बुधवार को यहां पहुंचेंगे। 

ट्रांसपेरेंट टॉप में दिखीं जाह्नवी, रोड ब्लॉक की परेशानी के चलते चलना पड़ा पूरे रास्ते
बॉलीवुड की 'धड़क' गर्ल जाह्नवी कपूर बॉलीवुड की सबसे फैशनेबल आइकन में से एक हैं। जाह्नवी अपने फैंस को अपनी जिम लुक से इंस्पायर्ड करती हैं। हाल ही में जाह्नवी को सड़कों पर स्पॉट किया गया। तस्वीरों में वह काफी परेशान नजर आ रही हैं। 

जिम के बाहर स्पॉट हुई मलाइका, तस्वीरों ने बढ़ाया इंटरनेट का तापमान
बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा पर्सनल लाइफ के साथ-साथ अपनी फिटनेस और स्टाइल के लिए हमेशा चर्चा में रहती हैं। हाल ही में मलाइका को जिम के बाहर स्पॉट किया गया। इस दौरान मलाइका स्पोर्ट्स ब्रा के साथ शॉर्ट्स में बेहद बोल्ड अवतार में नजर आईं। इस दौरान उन्होंने जिम आउटफिट के साथ व्हाइट श्रग भी कैरी किया हुआ था।



 


 

Related Story

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!