तिरंगे में लिपटा पार्रिकर का पार्थिव शरीर और LoC पर पाक सेना ने की फायरिंग, पढ़ें अब तक की बड़ी खबरें

Edited By Anil dev,Updated: 18 Mar, 2019 01:57 PM

news bullein manoher pariker loc priynka ghandi

तिरंगे में लिपटा पार्रिकर का पार्थिव शरीर से लेकर  LoC पर पाकिस्तानी सेना ने की फायरिंगतक, हम आपके लिए लाए हैं ऐसी खबरें जो आप अपने व्यस्त शेड्यूल के चलते मिस कर जाते हैं। इस न्यूज बुलेटिन में हम आपको हर क्षेत्र से जुड़ी बड़ी खबरें बताने जा रहे हैं।...

नेशनल डेस्क: तिरंगे में लिपटा पार्रिकर का पार्थिव शरीर से लेकर  LoC पर पाकिस्तानी सेना ने की फायरिंगतक, हम आपके लिए लाए हैं ऐसी खबरें जो आप अपने व्यस्त शेड्यूल के चलते मिस कर जाते हैं। इस न्यूज बुलेटिन में हम आपको हर क्षेत्र से जुड़ी बड़ी खबरें बताने जा रहे हैं। तो अब एक क्लिक में पढि़ए देश-दुनिया से लेकर खेल जगत की अब तक की बड़ी खबरें।

पार्रिकर के निधन के बाद गोवा की कुर्सी के लिए घमासान जारी, CM की रेस में BJP के ये 2 नेता
गोवा में भाजपा नीत गठबंधन अगले मुख्यमंत्री को लेकर अभी किसी सहमति पर नहीं पहुंच पाया है। मनोहर पार्रिकर के निधन के बाद राज्य में नए मुख्यमंत्री की तलाश शुरू हो गई है। वहीं दूसरी तरफ कांग्रेस भी राज्य में सरकार बनाने का दावा पेश करने के लिए राज्यपाल से मिलने का समय मांग रही है। 

J&K: राजौरी में LoC पर पाकिस्तानी सेना ने की फायरिंग, 1 जवान शहीद व तीन घायल
पाकिस्तानी सेना ने सोमवार सुबह बिना किसी भी उकसावे के जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में सीजफायर उल्लंघन किया। पाकिस्तान की ओर से की गई फायरिंग में एक जवान शहीद हो गया व तीन अन्य सैनिक घायल हो गए। पाकिस्तानी रेंजर्स ने सुबह करीब साढ़े पांच बजे राजौरी में फायरिंग की।

प्रयागराज से प्रियंका गांधी की नाव यात्रा शुरू, 20 मार्च को वाराणसी में होगी संपन्न
कांग्रेस महासचिव और पूर्वी उत्तर प्रदेश की प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा ने सोमवार को प्रयागराज में लेटे हनुमान के दर्शन किए और विधिविधान से गंगा की आरती तथा पूजा की। इसके बाद क्रूज बोट से उनकी प्रयागराज से बनारस की 3 दिवसीय यात्रा आरंभ हुई।

तिरंगे में लिपटा पार्रिकर का पार्थिव शरीर; शाम 5 बजे होगा अंतिम संस्कार
गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पार्रिकर का सोमवार को पूर्ण सैन्य और राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा। पार्रिकर के अंतिम दर्शन करने के लिए राजधानी पणजी की सड़कों पर सोमवार को हजारों की संख्या में लोग उमड़ पड़े। पार्रिकर का पार्थिव शरीर यहां भाजपा कार्यालय में लाया गया ताकि पार्टी कार्यकर्त्ता उन्हें अंतिम विदाई दे सकें। 

केंद्रीय मंत्री ने दिया अमर्यादित बयान-प्रियंका गांधी को बताया ‘पप्पू की पप्पी’
नोएडा से बीजेपी सांसद डॉ0 महेश शर्मा ने प्रियंका गांधी को लेकर बेहद अमर्यादित बयान दिया है। महेश शर्मा ने प्रियंका गांधी को ‘पप्पू की पप्पी’ बताया है। भाषण की गरिमा भूले केंद्रीय मंत्री का ये बयान इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। महेश शर्मा का ये बयान सिकंदराबाद में आयोजित एक जनसभा का बताया जा रहा है। 

737 मैक्स 8 को लेकर बोइंग और FAA की खुली पोल
बोइंग के नए मॉडल 737 मैक्स 8 को लेकर चौंकाने वाली रिपोर्ट सामने आई है जिसमें बोइंग और अमेरिकी संघीय विमानन प्रशासन (FAA) की पोल खुल गई है। रिपोर्ट के अनुसार 737 मैक्स 8 की प्रमाणन प्रक्रिया के दौरान बोइंग और अमेरिकी संघीय विमानन प्रशासन (FAA) द्वारा की गई त्रुटियां सामने आई हैं। 2015 में नए मैक्स 737 को प्रमाणित करने के लिए एफएए के प्रबंधकों ने सुरक्षा इंजीनियरों से बोइंग की सुरक्षा का आंकलन और तेजी से परिणाम विश्लेषण को मंजूरे देने को कहा था।

न्यूजीलैंड नरसंहारः 50 लोगों की जान लेने वाले आरोपी ने वकील को हटाया
 न्यूजीलैंड के क्राइस्टचर्च हमले दौरान दो मस्जिदों में नमाज अता कर रहे 50 लोगों की जान लेने वाले संदिग्ध ब्रेनटन टैरेंट (28) ने एक नया फैसला सुना सबको हैरान कर दिया है। आरोपी ने इस मामले में उसका केस लड़ रहे अपने वकील को हटा दिया है। उसकी योजना है कि वह भविष्य में कोर्ट में होने वाली सुनवाई में खुद बहस करेगा। अब इससे ये डर भी बढ़ गया है कि आरोपी कोर्ट के ट्रायल को अपने चरमपंथी विचारों को व्यक्त करने के लिए इस्तेमाल कर सकता है।

19 मार्च तक निबटा लें जरूरी काम, होली में इतने दिनों तक बंद रहेगा बैंक
अगर आपने बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम करना है तो उसे 19 मार्च तक निपटा लें, नहीं तो 24 मार्च तक आपको इंतजार करना पड़ सकता है। 20 से 24 मार्च तक बैंक बंद रह सकते हैं। आपको बता दें कि बैंक हॉलिडे अलग-अलग राज्यों में अलग-अलग होते हैं। पूरे देश में बैंक सिर्फ राष्ट्रीय छुट्टियों के दिन ही बंद रहते हैं। आइए जानते हैं होली पर किस दिन किस राज्य में बैंक हॉलिडे रहने वाला है।

गर्मियों में राहत पाने के लिए आपको खर्च करने होंगे ज्यादा रुपए, महंगे हो सकते हैं AC और फ्रिज
अगर आप गर्मियों में एसी, फ्रिज, टीवी या कोई अन्य घरेलू उपकरण खरीदने के बारे में सोच रहे हैं तो जल्द ही खरीद लें। आने वाले दिनों में ये उपकरण महंगे हो सकते हैं। केंद्र सरकार इन उपकरणों में इस्तेमाल होने वाले कच्चे माल पर आयात शुल्क बढ़ाने जा रही है। बता दें कि 2017 से अब तक इन उत्पादों के दाम 8-12 फीसदी तक बढ़ गए हैं। 

बच्ची का होमवर्क कराता है कुत्ता, देखें वीडियो
भागदौड़ भरी जिदगी में पेरेंटस के लिए हमेशा एक समस्या रहती है अपने बच्चों को होमवर्क कराना। समय की कमी के चलते वे कई बच्चों को समय नहीं दे पाते और समय पर होमवर्क न करने कारण पढ़ाई में भी पिछड़ जाते हैं। ऐेसे में एक पिता ने अपनी बेटी को समय पर होमवर्क करवाने का अनोखा तरीका ढूंढ निकाला है।  चीन में एक शख्स ने अपने पालतु कुत्ते को इस तरह से ट्रेंड किया है कि वह उसकी बेटी की होमवर्क में सहायता करता है।

Election/twitteraction: जानिए सोशल मीडिया पर क्यों ट्रेंड कर रहा #VampireCongress
गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पार्रिकर के निधन के कुछ घंटे बाद ही उनके उत्तराधिकारी को लेकर चर्चाओं ने जोर पकड़ लिया। विपक्षी पार्टी कांग्रेस ने राज्यपाल को पत्र लिखकर सरकार बनाने का दावा पेश कर दिया। हालांकि कांग्रेस के इस कदम की लोग जमकर आलोचना कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर #VampireCongress खूब ट्रेंड कर रहा है जहां लोग बोल रहे हैं शर्म करो कांग्रेस, मनोहर पार्रिकर जी के निधन के 2 घण्टे बाद ही वह गोवा में सरकार बनाने को बेचैन हो गए हैं। 

एक बार फिर धोनी और फैन के बीच लगी दौड़, हाथ मिलाते ही किया कुछ ऐसा, देखें VIDEO
आईपीएल ने युवा खिलाड़ियों के लिए भारतीय क्रिकेट टीम में एंट्री करने का नया रास्ता खोल दिया है। आईपीएल का पहला मैच 23 मार्च को चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर से होगा। ऐसे में मैच से पहले दोनों ही टीमों ने प्रैक्टिस शुरू कर दी है। होम ग्राउंड पर दोनों ही टीमें प्रैक्टिस कर रही हैं। वही प्रैक्टिस के दौरान एमएस धोनी के साथ कुछ ऐसा हुआ जिसको देखकर आपको भी हंसी आ जाएगी। जिसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।

आखिरी बॉल पर कार्तिक का विजयी छक्का, मियांदाद का 33 साल पुराना जादू पड़ा था फीका
आज ही पिछले साल 18 मार्च को दिनेश कार्तिक की करिश्माई बल्लेबाजी ने क्रिकेट की दुनिया में धूम मचा दी थी। कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में कार्तिक के बल्ले से 8 गेंदों में 29 रनों की बारिश ने बांग्लादेश की जीत की उम्मीदों पर पानी फेर दिया था। वही छक्का मारते हुए कार्तिक ने करोड़ों भारतीयों का दिल जीत लिया था।

ऋतिक-सुजैन संग लंच डेट पर पहुंची सोनाली, तस्वीर शेयर कर कहा- जिंदगी के कई रंग...
बाॅलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन और सुजैन की तलाक के 4 साल बाद भी काफी अच्छी बाॅन्डिंग है। अक्सर दोनों को साथ में स्पाॅट किया जाता है। बीती शाम ऋतिक अपने दोनों जुड़वा बच्चे रिहान और रिधान और एक्स वाइफ सुजैन के साथ लंच डेट पर गए। इस दौरान सोनाली बेंद्रे भी अपने पति गोल्डी बहल और बेटे रणवीर के साथ थीं।

मलाइका का बॉसी लुक देख घायल हुए अर्जुन कपूर, तस्वीर पर कर दिया ये कमेंट
बाॅलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा एक्टर अर्जुन कपूर संग अपने अफेयर की खबरों को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। हाल ही में खबरें आईं थी कि ये दोनों अगले महीने शादी रचा सकते है। खैर अब इस बात की पुष्टि तो नहीं हुई है मगर ये दोनों आए दिन अपने प्यार का सबूत देते रहते है। दरअसल, मलाइका ने अपने इंस्टा पर कुछ तस्वीरें शेयर की है। इस तस्वीर में मलाइका ने व्हाइट कलर का ब्लैजर सूट पहना है।
  

Related Story

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!