मोदी का काग्रेंस पर हमला और कांग्रेस ने घोषित किए दिल्ली के 6 कैंडिडेट, पढ़ें अब तक की बड़ी खबरें

Edited By Anil dev,Updated: 22 Apr, 2019 02:23 PM

news bulletin narinder modi rahul ghandi delhi

कांग्रेस ने घोषित किए दिल्ली के 6 कैंडिडेट से लेकर मोदी का काग्रेंस पर हमला, तक, हम आपके लिए लाए हैं ऐसी खबरें जो आप अपने व्यस्त शेड्यूल के चलते मिस कर जाते हैं। इस न्यूज बुलेटिन में हम आपको हर क्षेत्र से जुड़ी बड़ी खबरें बताने जा रहे हैं। तो अब एक...

नेशनल डेस्क: कांग्रेस ने घोषित किए दिल्ली के 6 कैंडिडेट से लेकर मोदी का काग्रेंस पर हमला, तक, हम आपके लिए लाए हैं ऐसी खबरें जो आप अपने व्यस्त शेड्यूल के चलते मिस कर जाते हैं। इस न्यूज बुलेटिन में हम आपको हर क्षेत्र से जुड़ी बड़ी खबरें बताने जा रहे हैं। तो अब एक क्लिक में पढि़ए देश-दुनिया से लेकर खेल जगत की अब तक की बड़ी खबरें। 

राहुल गांधी ने हलफनामा दायर कर राफेल फैसले पर टिप्पणी के लिए जताया खेद
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने सोमवार को उच्चतम न्यायालय में हलफनामा दायर कर राफेल मामले में शीर्ष अदालत के फैसले पर की गई अपनी टिप्पणी के लिए खेद जताया। शीर्ष अदालत ने 15 अप्रैल को स्पष्ट किया था कि राफेल पर उसके फैसले में ऐसा कुछ भी नहीं था जिसके हवाले से यह कहा जा सके कि चौकीदार नरेंद्र मोदी चोर हैं। 

कांग्रेस ने घोषित किए दिल्ली के 6 कैंडिडेट, मैदान में शीला-माकन
कांग्रेस ने दिल्ली से पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित और पूर्व केंद्रीय मंत्री अजय माकन सहित लोकसभा चुनाव के लिए आज छह उम्मीदवार घोषित कर दिए। कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति के प्रभारी मुकुल वासनिक ने यहां जारी विज्ञप्ति में यह जानकारी दी। इसके साथ ही पार्टी ने लोकसभा चुनाव के लिये अब तक 419 उम्मीदवार घोषित कर दिए है। 

'चौकीदार चोर' पर राहुल के खेद पर बोले PM मोदी, करंट लगने पर मुंह से बहुत कुछ निकलता है
 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस राज में भी बम धमाके होते थे, लेकिन तब सिर्फ श्रद्धांजलियां देकर सब शांत हो जाता था। मोदी ने कहा कि विपक्ष पहले पाकिस्तान का नाम लेकर बस रोता था। 

मद्रास हाईकोर्ट ने 24 अप्रैल तक नहीं लिया फैसला, तो Tik Tok बैन का आदेश होगा रद्द: SC
सुप्रीम कोर्ट ने मद्रास हाईकोर्ट से टिक-टॉक एप पर लगाए प्रतिबंध को हटाने की मांग वाली याचिका पर 24 अप्रैल तक निर्णय लेने को कहा। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि अगर मद्रास हाईकोर्ट बुधवार तक टिक-टॉक वाली याचिका पर कोई फैसला नहीं लेता है तो उच्च न्यायालय का ऐप पर प्रतिबंध लगाने वाला उसका आदेश निरस्त माना जाएगा।

श्रीलंका सीरियल ब्लास्ट्स में मरने वालों की संख्या हुई 290, कर्फ्यू हटा
श्रीलंका में होटलों और गिरजाघरों को निशाना बनाकर रविवार को ईस्टर पर किए गए 8 सीरियल ब्लास्ट्स  में मरने वालों की संख्या बढ़कर 290 हो गई है। मृतकों में 6 भारतीय भी शामिल हैं। पुलिस प्रवक्ता ने सोमवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि विस्फोटों में 500 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। गौरतलब है कि करीब एक दशक पहले देश में समाप्त हुए गृह युद्ध के बाद यह सबसे हिंसक घटना है। 

श्रीलंका में तबाही मचाने से पहले होटल में बुफे की लाइन में लगा था हमलावर
श्रीलंका के सिनमन ग्रैंड होटल में अपनी पीठ पर लदे विस्फोटक में धमाका करने से पहले आत्मघाती हमलावर धैर्य के साथ ईस्टर के नाश्ते के लिए बुफे में कतारबद्ध नजर आया। श्रीलंकाई होटल के एक प्रबंधक ने कहा कि हमलावर बीती रात ही होटल में मोहम्मद आजम मोहम्मद के नाम से ठहरने आया था। उसने हाथ में प्लेट पकड़ रखी थी और जब उसे खाना परोसा जाने वाला था तभी उसने इस विनाशकारी हमले को अंजाम दिया।

नीरव और चोकसी के भागने के बाद सिल्वर ज्वैलरी निर्यात में भारी गिरावट
नीरव मोदी और मेहुल चोकसी के भारत से भागने के बाद सिल्वर ज्वैलरी के निर्यात पर काफी बुरा असर पड़ा है। देश के सिल्वर ज्वैलरी निर्यात में बड़ी गिरावट हुई है। वित्त वर्ष 2018-19 के दौरान भारत से सिल्वर ज्वैलरी के निर्यात में 75 फीसदी तक की भारी गिरावट आई है।

4G डाउनलोड स्पीड के मामले में जियो ने एक बार फिर मारी बाजी, Airtel से दोगुनी है स्पीड
मुकेश अंबानी की रिलायंस जियो ने 4जी डाउनलोड स्पीड के मामले में एक बार फिर अपनी प्रतिद्वंद्वी कंपनियों को काफी पीछे छोड़ दिया है। भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (ट्राई) के मार्च 18 के 4जी डाउनलोड स्पीड मामले में जियो की औसत 22.2Mbps दर्ज की गई।

ये है दुनिया की पहली थप्पड़ चैंपियनशिप, जीतने के नियम कर देंगे हैरान (वीडियो)
सोशल मीडिया पर आजकल एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक आदमी दूसरे आदमी को जोरदार थप्पड़ मारता जा रहाहै। हैरानी की बात ये है कि ऐसा किसी लड़ाई के दौरान नहीं बल्कि एक ऐसी चैंपियनशिप में हुआ। रूस के क्रास्नोयार्स्क में शायद दुनिया की पहली पुरुष थप्पड़ चैम्पियनशिप का आयोजन किया गया जिसका विडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

श्रीलंका धमाके : चर्च में ब्लास्ट का भयानक पल कैमरे में हुआ कैद , देखें VIDEO
श्रीलंका के कोलंबो में संडे ईस्टर के मौके पर ईसाइयों और विदेशी नागरिकों को निशाना बनाते हुए सीरियल ब्लास्ट किए गए। कोलंबो के चर्चों और बड़े होटलों में किए गए सुबह करीब 8.45 बजे हुए इन ब्लास्ट्स में करीब डेढ़ 290 से अधिक लोग मारे गए हैं। इनमें से एक चर्च में हुए ब्लास्ट का वो कैमरे में कैद हो गया जिसका वीडियो वायरल हो रहा है।

विश्व कप से पहले पाकिस्तान टीम को लगा बड़ा झटका, ये स्टार गेंदबाज हुआ बाहर
विश्व कप 2019 जोकि इंग्लैड में 30 मई से शुरु होने जा रहा है। पाकिस्तान के स्पिन गेंदबाज शादाब खान बीमारी के चलते इंग्लैड में होने वाली वनडे व टी20 सीरीज से बाहर हो गए हैं। शादाब के शरीर में एक वायरस मिला है, जिसको ठीक होने में 4 हफ्तों का समय लग सकता है।

मैच जीतने के बाद पार्थिव ने दिया बड़ा बयान, कहा- सोचा न था कि धोनी चूक जाएंगे
चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ आखिरी गेंद पर सीधे थ्रो पर रन आउट करके रायल चैलेंजर्स बेंगलोर को एक रन से जीत दिलाने वाले पार्थिव पटेल ने कहा कि महेंद्र सिंह धोनी जब आखिरी गेंद पर चूक गए तो उन्हें काफी हैरानी हुई। धोनी ने उमेश यादव के आखिरी ओवर की पहली पांच गेंदों पर 24 रन बनाए लेकिन आखिरी गेंद पर चूक गए। वह एक रन लेने दौड़े और पार्थिव ने सीधे थ्रो पर शरदुल ठाकुर को रन आउट कर दिया। 

शादी की सालगिरह मनाकर मुंबई लौटे ऐश्वर्या-अभिषेक,एयरपोर्ट पर आराध्या संग आए नजर
बाॅलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन को रविवार रात पति अभिषेक बच्चन और बेटी अराध्या के साथ एयरपोर्ट पर स्पाॅट किया गया। दरअसल, ये तीनों मालदीव में वेकेशन एंजाॅय करके मुंबई लौटे हैं।इस दौरान की तस्वीरें सोशल साइट पर काफी वायरल हो रही हैं।

'दे दे प्यार दे' का दूसरा गाना रिलीज, 26 साल छोटी हसीना संग रोमांटिक हुए अजय देवगन
बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन की फिल्म 'दे दे प्यार दे' का दूसरा गाना 'तू मिला तो है ना' रिलीज हो गया है। गाने में अजय देवगन और रकुल प्रीत सिंह एक दूसरे के साथ रोमांस करते दिखाई दे रहे हैं। गाने में दोनों की लव कैमिंस्ट्री देखने लायक है। इस गाने को अरजीत सिंह ने अपनी आवाज दी है।
 

Related Story

Trending Topics

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!