Edited By ,Updated: 16 May, 2016 03:05 PM
आज के समय में यंगर्स्ट्स के लिए न्यूज जानने का सबसे बड़ा स्त्रोत न्यूज वेबसाइट्स है। 170 लोगों पर किए गए एक छोटे से सर्वे में ये पता चला है
नई दिल्ली: आज के समय में यंगर्स्ट्स के लिए न्यूज जानने का सबसे बड़ा स्त्रोत न्यूज वेबसाइट्स है। 170 लोगों पर किए गए एक छोटे से सर्वे में ये पता चला है कि न्यूज के जरिए देश-विदेश की जानकारी रखने के लिए लोग सबसे अधिक न्यूज वेबसाइट्स का रुख करते हैं। इस मामले में न्यूज पेपर दूसरे और न्यूज एप तीसरे नंबर पर आते है। जबकि फेसबुक इंस्टेंट आर्टिकलस चौथे व टीवी न्यूज चैनल पांचवे नंबर पर आते है।
आपकी न्यूज का स्त्रोत क्या है?
न्यूज वेबसाइट्स |
22 प्रतिशत |
न्यूज पेपर्स |
18.9 प्रतिशत |
न्यूज एपस |
17.8 प्रतिशत |
फेसबुक इंस्टेंट आर्टिकल |
14.8 प्रतिशत |
टीवी न्यूज चैनलस |
11.2 प्रतिशत |
अन्य |
8.6 प्रतिशत |
गूगल न्यूज |
6.7 प्रतिशत |
इस पूरे सर्वे में ये बात सामने आई है कि यंग रीडर्स में न्यूजपेपर फिर भी अच्छे रैंक पर हैं, परंतु टीवी इस उम्र के लोगों पर अपनी पकड़ खो रहा है। वहीं, फेसबुक इंस्टेंट आर्टिकल इसलिए यूथ में अपनी जगह बनाए हुए हैं, क्योंकि इसके पीछे काफी हद तक गूगल न्यूज का हाथ है। हालांकि, हम ट्विटर को कोई न्यूज सोर्स नहीं मानते, लेकिन सर्वे में ये बात सामेन आई है कि 20 प्रतिशत लोग ऐसे भी हैं, जो ट्विटर के जरिए न्यूज पढ़ते हैं।
खबरों के लिए किस डिवाइस का होता है यूज
सर्वे के मुताबिक, सबसे ज्यादा लगभग 44.8 प्रतिशत लोग खबरों के लिए मोबाइल फोन का यूज करते हैं। लेपटॉप पर 32 प्रतिशत, टीवी पर 16.7 प्रतिशत। जबकि टेबलेट और अन्य पर ये संख्या बेहद कम है।
आप कब खबरें पढऩा पसंद करते हैं
सर्वे के मुताबिक, 75.6 प्रतिशत लोग दिन के समय खबरें पढऩा पसंद करते हैं, जबकि 24.4 प्रतिशत लोगों का कहना है कि उन्हें सुबह के समय खबरें पढऩा पसंद है।
क्या आप समाचार पत्र पढ़ते हैं?
73.5 प्रतिशत लोग न्यूज पेपर पढऩा पसंद करते है, जबकि 26.5 प्रतिशत लोगों को न्यूज पेपर पढऩे में बिल्कुल भी रूचि नहीं है।
क्या आप हैडलाइन के आगे भी पढ़ते हैं?
इनमें से 51.1 प्रतिशत लोगों का कहना है कि वे हैडलाइन के बाद पूरी खबर पढऩे में रूचि रखते हैं, जबकि 47.1 प्रतिशत लोग सिर्फ हैडलाइन पढऩे तक ही सीमित हैं।
आप किस तरह की खबरें पढऩा पसंद करते हैं?
सर्वे के मुताबिक, ज्यादातर यूथ नेशनल लेवल की खबरें पढऩा पसंद करती है। इसके बाद उन्हें इंटरनेशनल और राजनीति से संबंधित खबरें पसंद आती है। इनमें ज्यादातर की सबसे कम रूचि बिजनस में है। हालांकि, लोकल न्यूज मनोरंजन, खेल व टेक्लॉलजी का आंकड़ा फिर भी बेहतर है।