निक्की हेली ने केरल बाढ़ त्रासदी पर कहा- दुख की इस घड़ी में हम साथ

Edited By Tanuja,Updated: 25 Aug, 2018 02:48 PM

nikki haley expresses solidarity with kerala flood victims

संयुक्त राष्ट्र में अमरीका की राजदूत निक्की हेली ने केरल में आई विनाशकारी बाढ़ से प्रभावित लोगों के प्रति संवेदना व्यक्त की।  केरल में करीब 100 साल की सबसे भयंकर बाढ़ में 231 से अधिक लोग मारे गए हैं..

लॉस एंजलिसः संयुक्त राष्ट्र में अमरीका की राजदूत निक्की हेली ने केरल में आई विनाशकारी बाढ़ से प्रभावित लोगों के प्रति संवेदना व्यक्त की।  केरल में करीब 100 साल की सबसे भयंकर बाढ़ में 231 से अधिक लोग मारे गए हैं।

संयुक्त राष्ट्र में अमरीकी मिशन द्वारा टि्वटर पर दिए एक संदेश में हेली ने कहा, ‘‘हमारी संवेदनाएं केरल में हमारे भारतीय भाइयों और बहनों के प्रति हैं जो करीब 100 वर्षों में सबसे खराब मानसून और बाढ़ के दौर से प्रभावित हुए हैं। हम क्षेत्र के उन लोगों और सभी परिवारों के लिए विशेष प्रार्थना करते हैं जिन्होंने अपने प्रियजनों को गंवाया।’’

इससे पहले संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटारेस के प्रवक्ता ने गत सप्ताह कहा था कि संयुक्त राष्ट्र  बाढ़ में मारे गए लोगों और उससे हुए नुकसान तथा विस्थापन से ‘‘दुखी’’ है व स्थिति पर करीबी नजर रख रहा है।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!