Edited By Punjab Kesari,Updated: 08 Jun, 2018 09:54 PM
झारखंड के अलग-अलग जिलों में आज हुये वज्रपात से नौ लोगों की झुलसकर मौत हो गई वहीं आठ अन्य घायल हो गये। आधिकारिक सूत्रों ने यहां बताया कि वज्रपात से सबसे अधिक तीन लोगों मौत पलामू जिले में ..
रांची 08 जून (वार्ता) झारखंड के अलग-अलग जिलों में आज हुये वज्रपात से नौ लोगों की झुलसकर मौत हो गई वहीं आठ अन्य घायल हो गये। आधिकारिक सूत्रों ने यहां बताया कि वज्रपात से सबसे अधिक तीन लोगों मौत पलामू जिले में हुई है। वहीं चतरा और बोकारो जिले में दो-दो तथा हजारीबाग एवं गुमला जिले में एक-एक व्यक्ति की मौत हो गई।
इस दौरान पलामू में सात और हजारीबाग में एक व्यक्ति घायल हो गया। मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में हजारीबाग, धनबाद, गिरिडीह, चतरा और बोकारो जिले में भारी बारिश होने की चेतावनी दी है। राज्य में अगले तीन-चार दिनों तक भारी वर्षा होने की संभावना है।