फांसी से बचने के लिए निर्भया के दरिंदों का नया दांव, तिहाड़ जेल पर लगाया कागजात न देने का आरोप

Edited By Anil dev,Updated: 24 Jan, 2020 03:25 PM

nirbhaya akshay kumar singh pawan singh mukesh singh

वर्ष 2012 के बहुचर्चित निर्भया बलात्कार एवं हत्याकांड में मौत की सजा मुकर्रर किये गये चार मुजरिमों में से दो के वकील ने शुक्रवार को यह आरोप लगाते हुए दिल्ली की एक अदालत का दरवाजा खटखटाया कि तिहाड़ जेल प्रशासन कुछ खास दस्तावेजों को सौंपने में देरी कर...

नई दिल्ली: वर्ष 2012 के बहुचर्चित निर्भया बलात्कार एवं हत्याकांड में मौत की सजा मुकर्रर किये गये चार मुजरिमों में से दो के वकील ने शुक्रवार को यह आरोप लगाते हुए दिल्ली की एक अदालत का दरवाजा खटखटाया कि तिहाड़ जेल प्रशासन कुछ खास दस्तावेजों को सौंपने में देरी कर रहा है। वकील ए पी सिंह ने यह आरोप लगाते हुए अर्जी लगायी कि जेल प्रशासन ने अबतक दस्तावेज नहीं सौंपे हैं जिनकी अक्षय कुमार सिंह (31) और पवन सिंह (25) के लिए सुधारात्मक याचिका दायर करने के लिए जरूरत है। इस अर्जी पर शनिवार को सुनवाई होने की संभावना है। 

PunjabKesari

शीर्ष अदालत ने हाल ही में दो अन्य मुजरिमों -विनय कुमार शर्मा (26) और मुकेश सिंह (32) की सुधारात्मक याचिका खारिज कर दी थी। चारों मुजरिमों को अदालत के आदेश के अनुसार एक फरवरी को सुबह छह बजे फांसी पर चढ़ाया जाना है। सोलह दिसंबर, 2012 को दक्षिण दिल्ली में एक चलती बस में 23 वर्षीय एक पैरामेडिकल छात्रा के साथ छह लोगों ने सामूहिक बलात्कार किया गया था और उस पर नृशंस हमला किया गया था। उसके बाद पीड़िता को चलती बस से फेंक दिया गया था। 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!