लोकसभा के उपचुनावों में मिली हार मोदी सरकार के खिलाफ जनादेश नहीं: सीतारमण

Edited By Anil dev,Updated: 06 Apr, 2018 05:01 PM

nirmala sitharaman bjp narendra modi

रक्षामंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा है कि लोकसभा के उपचुनावों में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को मिली हार नरेंद्र मोदी सरकार के खिलाफ जनादेश नहीं है। सीतारमण आज यहां पार्टी के 38वें स्थापना दिवस पर पत्रकारों से बात कर रही थीं। उन्होंने कहा कि उपचुनाव...

लखनऊ: रक्षामंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा है कि लोकसभा के उपचुनावों में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को मिली हार नरेंद्र मोदी सरकार के खिलाफ जनादेश नहीं है। सीतारमण आज यहां पार्टी के 38वें स्थापना दिवस पर पत्रकारों से बात कर रही थीं। उन्होंने कहा कि उपचुनाव में स्थानीय मुद्दे हावी होते हैं। राष्ट्रीय मामलों का उपचुनाव में कोई लेना देना नहीं होता।


बरकरार है मोदी सरकार की लोकप्रियता
उन्होंने दावा किया कि मोदी सरकार की लोकप्रियता बरकरार है। उनसे पूछा गया था कि भाजपा की उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान, मध्यप्रदेश और पंजाब की कुछ लोकसभा सीटों पर हुए उपचुनाव में हार हुई है। तो क्या माना जाना चाहिए कि पार्टी के केन्द्रीय नेतृत्व की लोकप्रियता घटी है।  रक्षामंत्री ने कहा कि मोदी के नेतृत्व में भाजपा लगातार आगे बढ़ रही है। 28 राज्यों में भाजपा या उसके समर्थक दलों की सरकार है। भाजपा के 12 मुख्यमंत्री हैं। आठ उपमुयमंत्री हैं। यह एक बडी उपलब्धि है। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!