Edited By Yaspal,Updated: 26 Jan, 2019 11:33 PM
राष्ट्रपति भवन में गणतंत्र दिवस के मौके पर ‘एट होम’ समारोह आयोजित किया गया, इसमें रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण ने लांस नायक नजीर अहमद वानी के परिवार से मुलाकात की। वानी कश्मीर में 6 आतंकवादियों को...
नेशनल डेस्कः राष्ट्रपति भवन में गणतंत्र दिवस के मौके पर ‘एट होम’ समारोह आयोजित किया गया, इसमें रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण ने लांस नायक नजीर अहमद वानी के परिवार से मुलाकात की। वानी कश्मीर में 6 आतंकवादियों को मारते हुए शहीद हो गए थे। गणतंत्र दिवस के मौके पर उन्हें अशोक चक्र से सम्मानित किया गया।
लांस नायक नजीर अहमद वानी को मरणोपरांत मिले अशोक चक्र सम्मान को शनिवार को उनकी पत्नी ने गणतंत्र दिवस के अवसर पर ग्रहण किया। उन्हें राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने यह पुरस्कार प्रदान किया। वानी ने जम्मू-कश्मीर में शहीद होने से पहले दो आतंकवादियों को मौत के घाट उतार दिया था।
70वें गणतंत्र दिवस पर वानी की मां के साथ पत्नि महजबीन ने राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से अशोक चक्र पुरस्कार ग्रहण किया। पुरस्कार ग्रहण करते समय दो बच्चों की मां और शिक्षिका महजबीन की आंखें नम हो गईं थीं। अशोक चक्र शांतिकाल में दिया जाने वाला सर्वोच्च वीरता पुरस्कार है। वानी अशोक चक्र पाने वाले पहले कश्मीर हैं।
राष्ट्रीय राइफल्स की 34वीं बटालियन से जुड़े वानी आतंकवाद छोड़कर मुख्यधारा में लौट आए थे। वह दो आतंकवादियों का सफाया करने के बाद पिछले साल 25 नवंबर को कश्मीर घाटी में बटगुंड के पास हीरापुर गांव में मुठभेड़ के दौरान शहीद हो गए थे।